back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

दरभंगा का Benipur Sub Divisional Office मनाएगा स्थापना का Golden Jubilee, मगर…कर्मी हैं नहीं, 8 में से 6 कर्मी उठा रहे जिला मुख्यालय से वेतन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा का Benipur Sub Divisional Office मनाएगा स्थापना का Golden Jubilee, मगर...कर्मी हैं नहीं, 8 में से 6 कर्मी उठा रहे जिला मुख्यालय से वेतनतीश चंद्र झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल कार्यालय (Benipur Sub Divisional Office) स्थापना का गोल्डन जुबली मनाने को तत्पर है, लेकिन अनुमंडल कार्यालय आज कर्मियों के अभाव से जूझ रहा है। हालात की लाचारी यही है, आठ में से छह कर्मी दरभंगा मुख्यालय से वेतन उठा रहे हैं।

- Advertisement -

वहीं यहां पदस्थापित कर्मी जिला में प्रतिनियुक्त होकर बेनीपुर से वेतन उठा रहे हैं। जबकि, बेनीपुर अनुमंडल की स्थापना वर्ष 1976 में बिहार सरकार के संकल्प संख्या 534 की ओर से हुई थी।

- Advertisement -

बेनीपुर अनुमंडल में
उस समय आठ प्रखंड हुआ करती थी। लेकिन, 90 के दशक में बेनीपुर अनुमंडल के बड़े भूभाग को अलग करते हुए बिरौल अनुमंडल की स्थापना की गई। और बेनीपुर प्रखंड को दो भागों में विभक्त कर बेनीपुर एवं अलीनगर प्रखंड को अनुमंडल में रखा गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: स्वास्थ्य विभाग का Ghanshyampur में तूफानी दौरा, घर-घर दस्तक देकर चलाया गया Health Campaign, छूटे लोगों के बने आयुष्मान कार्ड

लेकिन पिछले दो दशक से
यहां अनुमंडल कभी पदाधिकारियों के कमी की समस्या से जूझ रहे हैं तो कभी कर्मियों के कमी के कारण समस्या बनी रहती है। वर्तमान समय में बेनीपुर अनुमंडल में 8 कर्मी पदस्थापित हैं। इसमें छह कर्मी जिला मुख्यालय के विभिन्न विभागों में प्रति नियोजित हैं।

बेनीपुर अनुमंडल लिपिकीय संवर्ग को कौन कहे प्रधान लिपिक एवं स्टेनो का काम भी संविदा कर्मियों से निपटाया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी के साथ साथ सहायक निर्वाचन पदाधिकारी एवं दो कार्यपालक पदाधिकारी का पद सृजित है।जबकि लिपिकीय संवर्ग में प्रधान लिपिक एक, स्टेनो एक, लिपिक 8, राजभाषा कर्मी दो एवं आदेशपाल 9 के पद सृजित हैं।

भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय
में पदाधिकारी के साथ दो कर्मी वह भी संविदा पर ही कार्यरत हैं। डीसीएलआर रवि प्रकाश चौहान भी बिरौल के साथ-साथ बेनीपुर का भार ढो रहे हैं। इधर लोक शिकायत निवारण कार्यालय में स्थाई पदाधिकारी मनोज कुमार पवन के साथ साथ 4 संविदा कर्मी पदस्थापित हैं।

अनुमंडल कार्यालय में
अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर शंभुनाथ झा पदस्थापित हैं। जबकि पिछले सप्ताह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर सुदीप शंकर झा का पदस्थापना हुआ है। आपूर्ति महकमे में दो आपूर्ति पदाधिकारी दो आपूर्ति निरीक्षक एवं एक सहायक आपूर्ति के जगह मात्र आपूर्ति निरीक्षक रूपेश कुमार सभी पदों का निर्वहन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शराब माफियाओं पर चला कानून का हंटर, दो तस्करों को 7 और 5 साल की जेल, लाखों का जुर्माना

कहते हैं, एसडीओ शंभुनाथ झा
कार्यपालक पदाधिकारी के स्थान पर अभी पिछले सप्ताह बेनीपुर के वर्तमान अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा को अपने दायित्व के साथ साथ कार्यपालक पदाधिकारी का दायित्व निर्वहन की जिम्मेवारी दी गई है। इस संबंध में पूछने पर अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा बताते हैं कि काम तो चल ही रहा है। कठिनाई के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। जल्द समाधान की संभावना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर राज करतीं South Indian Films: कम बजट में भी कमाए अरबों!

South Indian Films News: बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरने के लिए हमेशा बड़े बजट...

Premanand Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज कोट्स और जीवन को नई दिशा देने वाले अनमोल वचन, पढ़िए आत्म-कल्याण की ओर बढ़ने की प्रेरणा

Premanand Maharaj Quotes: जीवन के गहन रहस्यों और आध्यात्मिक शांति की खोज में, संत-महात्माओं...

Bihar Nal Jal Yojana: बिहार में ‘नल से जल’ का सपना टूटा, दावों पर सवालिया निशान… विधानसभा में गरमाया मुद्दा!

Bihar Nal Jal Yojana: बिहार के गांवों में पानी की उम्मीदें जब टूटने लगती...

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: मिहिर को याद आया कुछ पुराना, क्या वृंदा खोलेगी अंगद का राज?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शो में से एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें