मई,15,2024
spot_img

बेनीपुर में धानरोपनी कर कमला नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर, देशज टाइम्स रिपोर्ट। जिले के बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र की जरिसो पंचायत के फोतलाहा कल्यानपुर गांव के स्व. राम प्रगाश यादव के चालीस वर्षीय पुत्र अमरेन्द्र यादव की गांव के ही कमला नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार को धनरोपनी के बाद स्नान करने नदी में अमरेन्द्र गया था। इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। उसे डूबते देख बच्चों ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा, एक आदमी नदी में डूब रहा है। जब तक ग्रामीण  आते तब तक वह डूब चुका था।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul News| जबरन नशे की गोली खिलाया, विरोध करने पर चाकू से गोदा, कैश लूटे, खेत की पगडंडी से फरार

ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद नदी से अमरेंद्र का शव निकाला गया। ग्रामीणों ने इलाज के लिए बहेड़ा पीएचसी लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

इधर, जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने पीएससी पहुंचकर शव को कब्जे में कर लेकर यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। अमरेंद्र की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी शोकमग्न हो गयी। अमरेंद्र तीन भाइयों मेंं सबसे बड़ा था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें