मई,20,2024
spot_img

बेनीपुर अनुमंडल में नए डीलर संघ का गठन,पवन शर्मा बने अध्यक्ष, राम ने कहा,लड़ेंगे हक के लिए

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर, देशज टाइम्स। कोरोना महामारी के समय डीलर संघ के आवाह्न के बाद भी उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर रविवार को रमौली पंचायत के डीलर पवन शर्मा को हिंद जनस्वराज पार्टी के अध्यक्ष रामकुमार झा बब्लू ने सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि डीलर संघ के आवाह्न के बावजूद जनता हित में वितरण चालू रखा जो व्यापक जनहित में प्रशंसनीय है। उन्होंने डीलर संघ की मांग को भी जायज बताया। कहा, अभी आपदा की इस घड़ी में वितरण नहीं बंद करना चाहिए। सरकार अगर डीलर संघ की मांगों पर समय रहते निर्णय नहीं लेती है तो हिंद जनस्वराज पार्टी डीलर के वाजिब मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।

इस दौरान बेनीपुर अनुमंडल में एक नया डीलर संघ का गठन किया गया। वहीं, जनवितरण प्रणाली के विक्रेता पवन शर्मा को अनुमंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर नव मनोनीत अध्यक्ष पवन शर्मा ने देशज टाइम्स को बताया कि अभी आपदा के समय प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। उपभोक्ताओं के बीच वितरण ज़ारी रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election अंतिम ओवर में....| किले में "चौका"...या चौंकाएगा मधुबनी...अंतिम ओवर में

उन्होंने देशज टाइम्स को बताया कि जो हमलोगों की मांग सरकार से है। इसके विरूद्ध आपदा के बाद आंदोलन किया जाएगा। मौके पर, मनोज झा, दयाशंकर झा ,रौशन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें