मई,19,2024
spot_img

Darbhanga News : बेनीपुर को मिला नया SDO, शंभु नाथ झा ने कार्यभार संभाला, दिलाया भरोसा-बेनीपुरवासियों का हर संभव मदद ही हमारी प्राथमिकता

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर। बेनीपुर अनुमंडल के नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया।

 

देशज टाइम्स के साथ पूरे बेनीपुरवासियों ने की उज्जवल भविष्य की कामना

इस दौरान पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने अपना पदभार सौपते हुए नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने अनुमंडल में कार्यरत सभी कर्मियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों से परिचय कराते हुए जनता का हर संभव हर क्षेत्र में सहयोग मिलने की बात बतायी।

अपने विदाई समारोह से अभिभूत पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी श्री झा ने कहा कि बिछूरन में बिछोह तो होती ही है लेकिन सरकारी सेवा में स्थानांतरण और पदस्थापन स्वाभाविक प्रक्रिया है और यह लगी रहती है। नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी को अपने ही तरफ हर संभव सहयोग देने की अपील उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य लोगों से की।

साथ ही उन्होंने बेनीपुर के सावा 3 वर्ष के कार्यकाल को अविश्वसनीय बताया। इस अवसर पर पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी ने नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी को वर्तमान पंचायत चुनाव से संबंधित की गई तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी एवं अनुमंडल कार्यालय के सभी कक्ष में घूम कर उन्हें परिचय दिलाया।Darbhanga News : बेनीपुर को मिला नया SDO, शंभु नाथ झा ने कार्यभार संभाला, दिलाया भरोसा-बेनीपुरवासियों का हर संभव मदद ही हमारी प्राथमिकता

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election| Jaley से Singhwara....Silent Mode में

अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा ने कहा

इस दौरान अपने स्वागत से अभिभूत नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा ने कहा कि मैं पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी की तरह जनता की सेवा और सरकारी योजना को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का हर संभव प्रयास करूंगा और इसमें आम लोगों का सहयोग अपेक्षित रहेगा।

इस अवसर पर अधिवक्ता अमरेश झा ,उपप्रमुख प्रेम कुमार झा, जदयू नेता अमित राय बिट्टू ,नीलाम्बर सदा,  सामाजिक कार्यकर्ता आशीष रंजन दास उर्फ  बी पी सिंह, एमएसयू के सागर नवदिया ,अमित  ठाकुर सहित जन वितरण विक्रेता के डीलर प्रमुख ने माला पाग चादर के साथ-साथ पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया एवं नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी को माला पाग चादर एवं मिथिला पेंटिंग भेंट कर उन्हें स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election अंतिम ओवर में....| किले में "चौका"...या चौंकाएगा मधुबनी...अंतिम ओवर में

इस अवसर पर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी उमेश्वर चौधरी, सी ओ भुवनेश्वर झा, संतोष श्रीवास्तव, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार पवन सहित अनुमंडल के सभी कर्मी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें