मई,20,2024
spot_img

बेनीपुर में पथराव,मारपीट,24 जख्मी,चहारदीवारी ध्वस्त,चौकीदार गिरफ्तार, बिरौल में 6 DJ जब्त

spot_img
spot_img
spot_img
बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपुर में होली का पर्व शांतिपूर्ण रहा मगर बहेड़ा थाना क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं में होली की हुड़दंग भी दिखी। इसमें  दो दर्जनों से अधिक लोग घायल हो गए। इधर, शराब पीने में बहेड़ा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने एक चौकीदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार होली पर स्वयं थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने चौगमा गांव के चौकीदार घनश्याम तांती को कार्य में लापरवाही व शराब का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार होली के हुड़दंग में घायलों में हाबीभौआर के अशोक साह, विनोद साह,अतिश कुमार, निरंजन चौधरी, नरेश चौधरी,कंन्थूडीह के गौतम मिश्र,मझौड़ा के राम बाबू ठाकुर, सत्य देव ठाकुर, बेनीपुर के कन्हैया शर्मा को लोगों ने बहेड़ा पीएचसी में ईलाज के लिए भर्ती कराया । जहां प्राथमिक ईलाज कर गंभीर रुप से घायल हाबीभौआर के नरेश चौधरी को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।
वहीं बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल मेंअंटौर के मनीष कुमार,राजा कुमार बेनीपुर के बंटी कुमार दाथ के रमणजी सहनी,घोंघिया के नीरज कुमार, अंजु लाभ बेलौन के श्याम बिहारी महिनाम दीपाटोल के संतोष कुमार, विमला देवी, पुनम देवी, विपिन कुमार,रमौली के विनोद राम माधोपुर के विपेन्दर यादव,व हरसिंहपुर के युगेश्वर सहनी,वसंत सहनी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
महिनाम गांव में दो गुटों में मारपीट व रोड़ेबाजी जमकर हुई। इसमें लाल कांत महतो,आशा देवी, राजेश महतो,विनोद राम,त्रिलोचन राम घायल हो गये इन लोगों को भी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराए गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने देशज टाइम्स को बताया,महिनाम गांव में मारपीट के घटना में राम प्रशाद महतो के आवेदन पर शंभु झा, ललन झा, आमोद मिश्र, चंद्र कांत झा, बौका झा, सुभाष झा व ब्रम्हा नंद झा को आरोपित किया गया है।
गंभीर स्थिति को देखते हुए आमोद मिश्र व ब्रम्हा नंद झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं,किसी अज्ञात वाहन के चालक की ओर से  संतुलन अनियंत्रित होने से नवादा मध्य विद्यालय की चाहरदीवारी में  ठोकर मार दिया गया। इसमें  विद्यालय के चाहरदीवारी ध्वस्त हो गया। बेनीपुर में पथराव,मारपीट,24 जख्मी,चहारदीवारी ध्वस्त,चौकीदार गिरफ्तार, बिरौल में 6 DJ जब्त

यह भी पढ़िए
आधा दर्जन डीजे जब्त

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो।  प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन व रंग गुलाल के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान सुपौल बाजार,अफजला, बेंक, बलिया, रामनगर सहित अन्य इलाकों में लोग आपस में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए तथा घर में बने पुआ पकवान खा कर होली का आनंद उठाया। इसके बाद लोगों ने जगह जगह टोली बना कर विभिन्न सड़क मार्ग से गुजरे इस दौरान मोहल्लावासियों ने उन टोलियों का स्वागत गुलाल से किया।
प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल प्रतिनियुक्त किया गया था। प्रतिबंधित करने के बाद भी बजाए जा रहे आधे दर्जन डीजे साउंड सिस्टम को भी पुलिस ने जब्त कर थाना ले गई। दूसरी ओर, पोखराम पंचायत में होली बुधवार को मनाया गया। इससे पूर्व बीते सोमवार को दर्जनों जगहों पर होली मिलन समारोह मनाया गया। बेनीपुर में पथराव,मारपीट,24 जख्मी,चहारदीवारी ध्वस्त,चौकीदार गिरफ्तार, बिरौल में 6 DJ जब्त
यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election| Jaley से Singhwara....Silent Mode में

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें