मई,20,2024
spot_img

बेनीपुर में श्रमिकों की समस्याओं को दूर करने की उठी मांग, सुनो सरकार हो जल्द निदान

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर,रिपोर्टर देशज टाइम्स। हिंद जनस्वराज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर अध्यक्ष रामकुमार झा बब्लू के नेतृत्व में मजदूरों की वापसी को लेकर उपवास सत्याग्रह शुरू करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामकुमार झा बबलू ने सरकार से तत्काल श्रमिकों की समस्याओं को दूर करने की अपील की।

कहा कि बिहार के श्रमिक प्रदेश व देश के निर्माण में सर्वाधिक व सराहनीय योगदान दिया है। बिहार के श्रमिक श्रमयोगी आज घोर संकट में हैं। लॉकडाउन के कारण अन्य प्रांतों में संकट में घिरे बिहारी मजदूर,छात्र,तीर्थयात्री व मरीजों का सकुशल घर वापसी अतिआवश्यक है।

उन्होंने कहा, केंद्र या राज्य सरकार शीघ्र  सकुशल वापसी के लिए कार्रवाई करे।बिहार के स्वास्थ्य केंद्र, अस्पतालों में कोरोना के अलावे अन्य रोगों का इलाज हो तथा स्वास्थ्य सुविधा मजबूत करें।  राशनकार्ड से वंचित गरीबों को शीघ्र राशन,पेंशन व अनुदान दे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| भूतही बलान पुल के नीचे महिला की लाश...Unknown, सवालों के साथ

कहा कि कृषि,सिंचाई व जलसंरक्षण कार्य मनरेगा से प्रारंभ करवाया जाए। उन्होंने कहा कि घर-घर स्वास्थ्य जांच व सेनिटाइजेशन का कार्य किया जाए। इस दौरान भूपेंद्र झा तुलाववं गोपाल झा मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें