मई,20,2024
spot_img

बेटी की शादी की हसरत पर अग्निदेव का कहर, बेनीपुर में 6 घरों, सवा लाख नकदी, ज्वेलरी खाक

spot_img
spot_img
spot_img
बेटी की शादी की हसरत पर अग्निदेव का कहर, बेनीपुर में 6 घरों, सवा लाख नकदी, ज्वेलरी खाक
बेटी की शादी की हसरत पर अग्निदेव का कहर, बेनीपुर में 6 घरों, सवा लाख नकदी, ज्वेलरी खाक

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बहेड़ा थाना क्षेत्र के घोंघीया गांव में शुक्रवार की दोपहर आग ने तांडव मचा दिया। आधा दर्जन से अधिक घर आग की लपटों में खाक हो गए। वहीं, छह घरों में रखे एक लाख बीस हजार नकदी भी जलकर भूसा हो गए। उपेंद्र राम के घर बेटी की शादी होने वाली थी। घर में रखे ज्वेलरी भी राख हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, आग दोपहर में घोंघीया गांव के राम टोला में लगी। इससे प्रभु राम, बिहारी राम, हलचल राम, उपेंद्र राम, गुड्डू राम, रामभरोस राम व अशोक राम के घरों को चपेट में ले लिया।

आग की लपटें इतनी तेज थी, ग्रामीणों की लगातार कोशिश के बाद भी वह बुझी नहीं। आग पर काबू नहीं होता देख लोगों ने अगलगी की सूचना अग्निशामक विभाग को दी। वहां से वाहन घटना स्थल पर पहुंचा तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| भूतही बलान पुल के नीचे महिला की लाश...Unknown, सवालों के साथ

आग से बिहारी राम के घर में रखे नकदी साठ हजार, हलचल राम के घर चालीस हजार व अशोक राम के घर में रखी बीस हजार की राशि जलकर नष्ट हो गई। वहीं, उपेंद्र राम के घर में  बेटी की शादी के लिए रखे सोने का आभूषण भी जलकर राख हो गया।

लोगों की सक्रियता से माल-मवेशियों की जान बच गई। वहीं, सीओ पंकज कुमार झा ने देशज टाइम्स को बताया,अगलगी में जिनका घर जला है। कर्मचारियों की ओर से जांच करवाकर राहत सामग्री दिया जाएगा। फिलहाल घर विहिन लोगों को पॉलीथीन शीट उपलब्ध करवा दिया गया है।अन्य सुविधाएं जल्द मुहैया करा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| IG Range Muzaffarpur.... Shivdeep Lande...वर्दी वाला विज्ञापन...तस्वीर लगाना भारी पड़ा, 4 लोगों पर FIR

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें