spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रमाणीकरण शिविर बना माखौल, नहीं पहुंचे डॉक्टर, निराश लौटे सैकड़ों दिव्यांग

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। भारत सरकार के निर्णय के आलोक में जिला पदाधिकारी दरभंगा के निर्देशानुसार बेनीपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित दिव्यांग का प्रमाण पत्र प्रमाणीकरण शिविर माखौल बन कर रह गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दो चिकित्सक उपलब्ध हुए। जिला से आंख, नाक कान मुंह गला एवं ऑर्थोपेडिक चिकित्सक के नहीं आने के कारण सैकड़ों दिव्यांगजन निराश होकर लौट गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय की ओर से यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना था। इसका ऑनलाइन प्रमाणीकरण कर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराना था। लेकिन, स्वास्थ्य महकमा के कथित लापरवाही के कारण कार्यक्रम विफल होकर रह गई।

जानकार सूत्रों के अनुसार जिला में वर्तमान समय में 70465 दिव्यांगजन पंजीकृत हैं जिसमें 54407 का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत हो चुका है, लेकिन यूडीआईडी कार्ड 49226 दिव्यांग जनों का बनाने के साथ-साथ उन्हें पोर्टल पर प्रमाणीकरण किया जाना बाकी है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

इसके लिए जिला पदाधिकारी की ओर से प्रखंडवार रोस्टर के अनुसार शिविर आयोजित किया जाना है। इसमें बेनीपुर प्रखंड मुख्यालय में बुनियाद केंद्र की ओर से चार मार्च को यह शिविर आयोजित की गई थी। लेकिन जिले से ना तो ऑर्थोपेडिक चिकित्सक और ना ही आंख नाक कान गला के चिकित्सक भाग ले सकें। परिणाम शिविर ढकोसला बन कर रह गई।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मानना है कि इसके लिए स्थानीय प्रशासन दोषी है। इसको लेकर एक पत्र निर्गत करते हुए कहा गया है कि आपकी ओर से विधिवत प्रचार प्रसार नहीं किया गया। सरकार का लाखों रुपए इस शिविर के नाम पर व्यय किया गया इसके लिए आप व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार हैं इसके लिए उच्चाधिकारी को लिखा जाएगा।

लेकिन, बुनियाद केंद्र के प्रबंधक सत्य प्रकाश साहू ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सभी चिकित्सकों को ससमय सूचना दे दी गई थी लेकिन मात्र मेडिसिन एवं सर्जरी के चिकित्सक ही उपस्थित हो पाए ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase

जमालपुर को नहीं मिली नई पहचान! हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का मेंटेनेंस क्यों अटका, जानें

Jamalpur Railway News: जमालपुर को एक महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद पर ग्रहण लग गया है। 30 जून से हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू#JamalpurRailway,#HowrahJamalpurExpress,#EasternRailway

दरभंगा: वीआईपी रोड पर वृद्धा से दिनदहाड़े 16000 और कान के टॉप्स की ठगी!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में वीआईपी सड़क पर दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला से 16 हजार रुपए पेंशन और सोने के टॉप्स लूट लिए गए। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#RobberyNews

बड़ी खबर: पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया के 10 लाख युवा अब बनेंगे AI एक्सपर्ट, जानें कैसे बदलेगी आपकी किस्मत!

Bihar AI Training: बिहार सरकार ने 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों में प्रशिक्षित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य रोजगार बढ़ाना और स्टार्टअप इकोसि#BiharAI,#YouthEmpowerment,#DigitalBihar