बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाबीभौआर गांव के स्व: जगनमोहन झा के 32 वर्षीय पुत्र दिवाकर झा को बहेड़ा बहेड़ी के मुख्य मार्ग जयानंद प्ल्स टू उच्च विद्यालय के निकट एक अज्ञात ट्रक ने बुधवार की देर शाम ठोकर मार दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के पहुंचने से पूर्व ट्रक चालक ने ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बहेड़ा थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलावस्था में दिवाकर को बहेड़ा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पीएचसी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जरूरी कागजात बनाकर कर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को डीएमसीएच भेज दिया। दिवाकर बहेड़ा के एक निजी अस्पताल में कम्पाउन्डर का काम कर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे।
ड्यूटी समाप्त होने के उपरांत वे अपने बाइक से गांव वापस आ रहे थे कि इसी बीच वे हादसे का शिकार हो गए।मृतक दिवाकर दो भाई में बड़ा था।उनका छोटा भाई भास्कर दिल्ली में रहता है।
दिवाकर के दो पुत्र आदित्य 9 वर्ष और आदर्श तीन वर्ष के हैं। पिता का निधन आठ साल पूर्व हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुचते घर में कोहराम मच गया।
मां वीणा देवी का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है जबकि पत्नी अचेतावस्था में चली गई है। प्रखण्ड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, पूर्व प्रमुख मनोज मिश्र, पूर्व उप प्रमुख प्रेम कुमार झा सहित विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।