back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में अपह्रत लड़की ने कोर्ट में कहा, योर ऑनर…मैंने प्यार किया है, मैं ललन के बिना नहीं रह सकती, हम साथ जियेंगे साथ मरेंगे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बहेरा थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव से कथित अपहरण की घटना लड़की बरामदगी के बाद प्रेम प्रसंग में बदल गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिस ने लड़की को बरामद कर न्यायालय में 164 का बयान दर्ज करवाया है। इसमें लड़की ने साथ जीने और साथ मरने की बातें दोहराई है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पौड़ी निवासी नारायण साहू की पत्नी सोनदाई देवी ने अपनी नाबालिग पुत्री का अपहरण गांव के ही ललन कुमार महतो पिता गणेश महतो पर लगाया था।

- Advertisement -

इसमें उन्होंने ललन के पिता गणेश महतो माता उर्मिला देवी एवं भाई सुमन कुमार महतो के विरुद्ध षड्यंत्र रचकर अपहरण करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने अपने आवेदन में कहा था कि मेरी पुत्री को ललन ट्यूशन पढ़ाया करते थे। वैकल्पिक विषय का परीक्षा दिलाने के बहाने उसे घर से बुला लिया। फिर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया।

इस संबंध में बहेरा थाना कांड संख्या 83/ 22 दर्ज की गई थी। लेकिन बहेरा थाना पुलिस ने घटना के 1 सप्ताह के अंदर लड़की को बरामद करते हुए आज न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां लड़की ने अपने को बालिग बताते हुए लड़के के साथ जीने और मरने की बात दुहराती रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Saptahik Rashifal: मेष राशि पर चंद्रमा-मंगल की कृपा, क्या इस सप्ताह चमकेगी किस्मत?

Saptahik Rashifal: ब्रह्मांड की गूढ़ चाल और ग्रहों के सतत परिवर्तन हमारे जीवन पर...

Divya Agarwal: अफवाहों को धता बताकर दिव्या अग्रवाल ने पति अपूर्व पडगांवकर पर लुटाया प्यार, बताई शादी की वजह!

Divya Agarwal News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा दिव्या अग्रवाल अपनी निजी जिंदगी...

Darbhanga News: स्कूल से मनहूस खबर… फांसी से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या- खुदकुशी की गुत्थी में पुलिस

Darbhanga News: शुक्रवार की सुबह शहर के लिए एक मनहूस खबर लेकर आई, जब...

Darbhanga News: शॉर्ट सर्किट ने मचाया Kusheshwar Asthan में तांडव, दो परिवारों का आशियाना जलकर राख, लाखों का नुकसान

Kusheshwar Asthan News: शुक्रवार की दोपहर दो परिवारों के सपनों पर तब वज्रपात हो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें