back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में 2 सप्ताह बाद फिर अतिक्रमणकारियों ने फैलाए भरत चौक से धरौड़ा चौक तक पांव

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर। स्थानीय प्रशासन की ओर से बेनीपुर दरभंगा पथ से अतिक्रमण हटाए जाने के 2 सप्ताह के अंदर एक बार पुनः बेनीपुर भरत चौक से धरौड़ा चौक तक अतिक्रमण के कारण सड़क का दायरा सिकुड़ना प्रारंभ हो गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसका खामियाजा गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा  को भी भुगतना पड़ा । अनुमंडल पदाधिकारी श्री झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश झा एवं अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा को त्वरित अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

साथ ही थाना अध्यक्ष को स्थाई पुलिस बल नियुक्त करने का निर्देश दिया है जिससे कि अतिक्रमण से खाली किए हुए स्थानों को पुनः अतिक्रमण से सुरक्षित रखा जाए।

जानकारी के अनुसार, बेनीपुर भरत चौक से लेकर अंबेडकर भवन ,आशापुर टावर चौक ,धरौड़ चौक एवं बहेड़ा बाजार की सड़कें अतिक्रमण के कारण दिनानुदिन सिकुड़ती जा रही है। फलस्वरूप दिन प्रतिदिन लोगों को जाम में फंस कर अपना कीमती समय बर्बाद करने को विवश होना पड़ता है।

और तो और इसका खामियाजा स्कूली बच्चे और एंबुलेंस को भी भोगना पड़ता है। इसके साथ समय की पाबंदी है। लेकिन इसे हटाया तो कई बार गया है। लेकिन, सप्ताह भर के अंदर फुटपाथ दुकानदार एवं टेंपो चालक द्वारा सड़क को अतिक्रमण कर अपना व्यवसाय करने में सन्लिप्त हो जाते हैं।

पूर्व के समय में हटाए गए अतिक्रमण के बाद तत्कालीन अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी की ओर से स्थाई तौर पर पुलिस बल को नियुक्त कर जाम से निजात दिलाई गई थी। लेकिन उनके जाने के साथ ही अतिक्रमणकारियों का मनोबल यथावत बना रहा।

पिछले 10 फरवरी को भी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष संयुक्त रुप से भरत चौक से अंबेडकर भवन तक अतिक्रमण को हटा दिया गया था।

लेकिन, दो सप्ताह के अंदर सड़क पर ही दुकान एवं टेंपो लगाना प्रारंभ कर दिया जिससे आज अनुमंडल पदाधिकारी को भी रूबरू होना पड़ा और जाम में फंसे रहे तो फिर उन्हें मातहत अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करना पड़ा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...

आने वाली हैं 7 नई Subcompact SUVs: जानें कौन से मॉडल होंगे अपडेट और लॉन्च

Subcompact SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों **Subcompact SUVs** सेगमेंट की धूम मची...

Weekly Love Horoscope: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का आपका प्रेम राशिफल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जाओं के स्पंदन से निर्मित यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें