

बेनीपुर। बहेड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को सझुआर पंचायत के अचलपुर गांव में छापेमारी कर आठ लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला सहित दो लोगों (Two arrested including a woman) को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम ने बताया
कि गुप्त सूचना के आधार पर अंचलपुर गांव में चोरी छिपे चुलाई देशी शराब बनाकर बेचने वाले कंत पासवान एंव मालती देवी के घर पर छापेमारी की गई।
इसमें दोनों के घर से चार चार लीटर
देसी चुलाई के साथ कंत पासवान एंव मालती देवी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त दोनों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। दूसरी ओर मारपीट के मामले में महीनों से फरार चल रहे मोतीपुर गांव के मो सब्बीर एवं बिकुपट्टी गांव के तुलसी दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।



