spot_img

Darbhanga के Singhwara के रहने वाले भोगेंद्र सहनी…रहते थे 20 सालों से अपने ससुराल Jaley में, जब हुई मौत…घर में दो माह की गर्भवती थी पत्नी…

spot_img
- Advertisement -
कमतौल, देशज टाइम्स। कमतौल-दरभंगा ( एसएच 75) पथ में  करजापट्टी दुर्गा मंदिर के समीप कमतौल से दरभंगा की ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक की मौत सड़क किनारे स्थित अशोक के पेड़ से टकरा कर हो गई।

मृतक बाइक सवार सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रघवा गांव निवासी 35 वर्षीय भोगेंद्र सहनी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उसके पीछे सवार मृतक का सरबेटा अमन कुमार (15) गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut News: दरभंगा में अब दो दिनों तक सुबह के समय बिजली रहेंगी गुल, जानें आपके इलाके में कब कटेगी लाइट?

बताया गया है कि घटना घटते ही काफी  संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने दोनों को बेहोश हुए देखकर पानी लाकर छिंटा मारा और होश में लाने की कोशिश शुरू कर दी। दोनों होश में आये और दोनों ने पानी पिया।

- Advertisement -

ग्रामीणों के अनुसार अमन उठकर बैठ गया, जबकि भोगेंद्र सहनी ने वहीं दम तोड़ दिया। स्थानीय सरोज झा ने इसकी सूचना कमतौल थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education: रिकॉर्ड Mithila University Admission News: मिथिला विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए छात्रों की उमड़ी भीड़, 1.25 लाख से ज्यादा आवेदन!
वहीं जख्मी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे मृतक का साला राम शिव सहनी ने बताया कि भोगेंद्र सहनी की शादी 20 वर्ष पूर्व जाले थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी रामचंद्र सहनी की पुत्री से हुई थी।

वह अपने परिवार के साथ ससुराल में ही रह रहा था। शादी के करीब 12 वर्ष बाद उसे एक पुत्र हुआ, जो अभी आठ वर्ष का है। मृतक की पत्नी दो माह की गर्भवती है।

वह रविवार को साला की बाइक लेकर अपने नानी गांव बरिऔल केतुका जा रहा था। नानी गांव से उसे अपने गांव भी जाना था। शायद ईश्वर को यह मंजूर नहीं था। इसी क्रम में कर्जापट्टी दुर्गा मंदिर के सामने बाइक के असंतुलन के कारण यह हादसा हो गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election News: बिहार MLC चुनाव में BJP का बड़ा दांव! पवन सिंह को बनाया उम्मीदवार, सियासी हलचल तेज

बिहार में विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नाम प्रमुख है। इस सूची में संजय मयूख, अनिल कु#BiharMLCElection,#PawanSingh,#BJPBihar

Patna Khan Sir News: खान सर पर FIR: छात्रों का सड़कों पर बवाल, पटना में क्यों गरमाया माहौल? जानें पूरा मामला!

Patna Khan Sir News: पटना में शिक्षक खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज होने के बाद छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा है। हजारों छात्र उनके#PatnaKhanSir,#BiharNews,#StudentProtest

Patna Khan Sir News: खान सर कोचिंग विवाद में SSP कार्तिकेय शर्मा का चौंकाने वाला बयान, क्या था गोलीबारी का सच?

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग पर हुई गोलीबारी मामले में एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि घटना कोचिंग संस्थानों क#PatnaNews,#KhanSirCoaching,#BiharCrime

Bihar MLC Election News: बिहार MLC चुनाव: JDU का बड़ा दांव! इन 4 प्रत्याशियों को मिला टिकट, राजनीतिक गलियारों में हलचल

जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की सूची जारी की। निशांत, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति औ#BiharMLCElection,#JDUCandidates,#BiharPolitics