

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। घनश्यामपुर थाना पुलिस की ओर से परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुराने थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण को विदाई तथा नए थानाध्यक्ष अजीत कुमार का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार फूल माला पाग चादर से किया गया।
साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी का सम्मान लोगों ने किया।कार्यक्रम घनश्यामपुर थाना पुलिस,स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से किया।
विदाई संग स्वागत कार्यक्रम एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के अलावा बीडीओ सीमा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। वक्ताओं ने पूर्व थानाध्यक्ष परमानन्द लाल कर्ण के सात महिने के कार्य काल पर चर्चा करते हुए कहा कि कई गंभीर मामले का उदभेदन करने मे श्री कर्ण का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।
इस दौरान श्री कर्ण भावुक होते हुए सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि नव पदस्थापित थानाध्यक्ष अजीत कुमार भी अपने कार्य के प्रति काफी गंभीर रहते हैं। सिर्फ आपका सहयोग इन्हें मिलना चाहिए। मौके पर मौके पर समाज सेवी चंद्रशेखर झा, राज नारायण यादव, चंदन मिश्रा, विनोद मिश्रा, रंजीत चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।

