back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 28, 2026
spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा में बड़ा हादसा, बच्चों को घर छोड़कर दरभंगा लौट रही स्कूली बस 20 फीट गड्‌ढ़े में पलटने से बची, डिवाइडर से टकराई, दो जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ-27 पर बड़ा हादसा होते-होते बचा है। यहां दरभंगा की ओर लौट रही एक स्कूली बस बीस फीट गड्‌ढ़े में पलटने से बच गई। शुक्र है, बस बच्चों को घर पर छोड़कर वापस दरभंगा लौट रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस डिवाइडर से टकरा गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: NH-27 दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाइवे पर ट्रक ने टेंपो को रौंदा, 2 महिलाओं की हालत नाजुक | पढ़िए रफ्तार का कहर

जानकारी के अनुसार, तेलिया पोखर के पास गुरुवार को एक स्कूली बस हादसे की हो गई। संयोग था, बस पर सिर्फ दो ही लोग सवार थे जो जख्मी हो गए हैं। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने बस पर सवार दोनों जख्मियों को तत्काल सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

- Advertisement -

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बड़ा भयानक हो सकता था। तत्काल पहुंची सिमरी पुलिस ने  गंभीरावस्था में दोनों को सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नहीं रहे 'हर दिल अजीज' टंकक रामनारायण झा, थम गईं कचहरी की वो खट-खट...नम भीगीं आंखें और स्तब्ध श्रद्धांजलि

पुलिस के अनुसार, स्कूली बस बच्चों को घर पहुंचाकर दरभंगा की ओर लौट रही थी। इसी दौरान सिमरी से दरभंगा की ओर तेज रफ्तार से जा रही स्कूली बस के चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस डिवाइडर से टकरा गई। यह जानकारी मिलते ही पूरे इलाके से लोग जुटने लगे। लोगों का मजमा लग गया।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत कर बस के चालक एवं एक अन्य व्यक्ति को बस से जख्मी हालत में निकाला। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Airtel Prepaid Pack: एयरटेल का नया प्रीपेड पैक, अब डेटा और एंटरटेनमेंट का डबल धमाका!

Airtel Prepaid Pack: भारतीय टेलीकॉम बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां लगातार...

Aaj Ka Rashifal: 28 फरवरी 2026 का ज्योतिषीय विश्लेषण और आपकी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से प्रवाहित होती दिव्य ऊर्जाएं और ग्रहों...

आज का पंचांग: 28 फरवरी 2026, शुक्रवार का संपूर्ण ज्योतिषीय लेखा-जोखा

Aaj Ka Panchang: आज के पावन पंचांग के साथ अपने दिन का आरंभ करें।...

Airtel का नया धमाकेदार प्रीपेड पैक: अब मिलेगा डेटा और एंटरटेनमेंट का डबल डोज

Prepaid Pack: एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और शानदार प्रीपेड पैक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें