spot_img

Darbhanga Police की 24 घंटे@बड़ी उपलब्धि, 134 गिरफ्तारी, 86 को जेल, सड़कों पर जुर्माना और 8 जाबांज पुलिसकर्मी पुरस्कृत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 134 गिरफ्तार, 86 जेल भेजे गए, महिला सशक्तीकरण पर जोर, आठ पुलिस के जाबांज अधिकारी-कर्मी पुरस्कृत

प्रभास रंजन। दरभंगा, 5 दिसंबर, 2024: दरभंगा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 134 लोगों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इनमें से 86 लोगों को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल जब्त की है। 4 लीटर देसी शराब भी बरामद की है। खास यह, आठ पुलिस के जाबांज अधिकारी-कर्मी एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी की सराहना से गदगद हैं। पुरस्कार से अभिभूत हैं। जिन्हें, रात्रि गश्ती के दौरान बेहतर कार्य के लिए एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी ने पुरस्कृत किया है।

- Advertisement -

जाबांज पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने उन पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जिनकी रात्रि गश्ती के दौरान लगन, उत्साह, कर्तव्यनिष्ठता, मुस्तैदी और सतर्कता से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। सम्मानित अधिकारियों और कर्मियों में शामिल हैं:

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Election का DARBHANGA इफेक्ट| बिहार MLC चुनाव में गरमाई सियासत: दरभंगा में क्यों उमड़ पड़े इतने उम्मीदवार, जानें पूरा समीकरण!
  1. साजिद अली खां (पीटीसी/64)
  2. शशि कुमार (सिपाही/560)
  3. विक्की कुमार (सिपाही/1444)
  4. धीरेंद्र कुमार यादव (सहायक उप निरीक्षक)
  5. दिलीप मिश्रा (पीटीसी/35)
  6. धर्मवीर कुमार (सिपाही/822)
  7. संजय कुमार यादव (BHG/301732)
  8. ब्रह्मदेव यादव (BHG/301060)
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर में कुत्तों का आतंक! अस्पताल में वैक्सीन नहीं, दर्जनों बच्चे-बुजुर्ग जख्मी

पुलिस की अन्य उपलब्धियां

  • वारंट निष्पादन:
    • 27 जमानतीय वारंट और 18 अजमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया।
  • सत्यापन कार्य:
    • 41 चरित्र सत्यापन और 43 पासपोर्ट सत्यापन किए गए।
  • वाहन जांच:
    • 1,53,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी का बयान

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्‌डी ने कहा:

“हम अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। 24 घंटे के भीतर 134 लोगों की गिरफ्तारी हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा, और अपराध पर नियंत्रण के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।”

- Advertisement -

डायल 112: आपात स्थिति में त्वरित सहायता

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल करें। पुलिस आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime इंस्टाग्राम पर देसी कट्टा दिखाकर बन रहे थे 'हीरो', DARBHANGA की सिंहवाड़ा पुलिस ने धर दबोचा, शराब का बड़ा जखीरा भी मिला |मुजफ्फरपुर तक पहुंची जांच, तालाब में फेंका हथियार

महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान

दरभंगा में महिला सशक्तिकरण के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

पुलिस की मुस्तैदी से दरभंगा जिले में सुरक्षा व्यवस्था

दरभंगा पुलिस की हालिया कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जनता के सहयोग और पुलिस की मुस्तैदी से दरभंगा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar LPG Connection बिहार में गैस कनेक्शन बंद! त्योहारों पर नहीं मिलेगा सिलेंडर? तुरंत करें ये काम, फिर होगा चालू

Bihar LPG Connection: बिहार में 34 लाख LPG उपभोक्ताओं के कनेक्शन 1 अक्टूबर से ब्लॉक कर दिए गए हैं. त्योहारों के बीच अचानक आई इस समस्या से लोग परेशान हैं. जानें कैसे घर बैठे अपनी ई-के #BiharLPG,#LPGConnection,#EKycUpdate

Darbhanga Crime News दरभंगा के सिंहवाड़ा में मुजफ्फरपुर की नाबालिग, प्रेम प्रसंग और परिजनों पर आक्रमण, बड़ा बबाल

Darbhanga Crime News दरभंगा के सिंहवाड़ा में पुलिस पर खूनी हमला! मुजफ्फरपुर की नाबालिग...

नौबतपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा! गेस्ट हाउस के कमरों में आपत्तिजनक हालात में मिले 1 नाबालिग लड़की, 8 युवतियां और 7 युवक

Naubatpur News: नौबतपुर के शांति गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापामारी कर एक नाबालिग सहित 8 युवतियों और 7 युवकों को हिरासत में लिया है। गेस्ट हाउस के संचालक और मैनेजर को भी दबोचा गय #NaubatpurNews,#BiharPolice,#GuestHouseRaid

बरौनी जंक्शन पर बड़ा खुलासा: पूर्वांचल एक्सप्रेस से विदेशी शराब, कारतूस और नकदी बरामद|पनसल्ला गांव के तस्कर गिरफ्तार| पढ़िए -प्लेटफॉर्म क्या मिली लावारिस !

Begusarai Liquor Smuggling: बेगूसराय के बरौनी जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पूर्वांचल एक्सप्रेस से 18 लीटर शराब, एक कारतूस और 2660 रुपये के साथ एक धंध #BegusaraiNews,#LiquorSmuggling,#BarauniJunction