spot_img

Darbhanga Police का बड़ा Action, जब्त स्कूटी को ‘ निजी ‘ उपयोग में लाना पड़ा भारी, VIDEO VIRAL – 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड!

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष रंजन, दरभंगा | एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने लहेरियासराय थाना के एएसआई ओमप्रकाश यादव और महिला सिपाही रम्भा कुमारी को निलंबित कर दिया है।

- Advertisement -

🔹 स्कूटी जप्त कर किया निजी उपयोग

📌 वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट स्कूटी सवार युवक को पकड़ा गया था
📌 एएसआई ओमप्रकाश यादव ने स्कूटी जप्त कर थाने में खड़ा कर दिया
📌 लेकिन युवक को गाड़ी नहीं लौटाई गई, न ही जांच की गई कि स्कूटी किसके नाम पर है
📌 महिला सिपाही रम्भा कुमारी ने स्कूटी को अपने सरकारी आवास पर रख लिया
📌 नंबर प्लेट हटाकर “पुलिस” लिख दिया और निजी इस्तेमाल करने लगी
📌 महिला सिपाही के पति द्वारा स्कूटी चलाने का वीडियो वायरल हुआ

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU Darbhanga कैंसर पर शोध कर दरभंगा की बेटी काजल ने लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला बड़ा सम्मान

🔹 जांच में पुष्टि, दोनों पर कार्रवाई

📌 एसएसपी ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार को जांच का आदेश दिया
📌 जांच में मामला सही पाया गया, स्कूटी महिला सिपाही के सरकारी आवास से बरामद हुई
📌 थानाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर एएसआई और महिला सिपाही निलंबित
📌 थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

🔹 गंभीर सवाल और आगे की कार्रवाई

📌 थाना में जब्त वाहनों का दुरुपयोग कैसे हुआ?
📌 युवक की स्कूटी लौटाने में देरी क्यों की गई?
📌 क्या अन्य जब्त वाहनों का भी इसी तरह इस्तेमाल हो रहा है?

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच के बाद और भी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।