प्रभास रंजन, Darbhanga । लहेरियासराय थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान नशे की हालत में दूल्हे के बड़े भाई और बहनोई समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
RJD नेता तेजस्वी यादव ने #PahalgamTerroristAttack पर कहा —
View this post on Instagram
वाहन जांच के दौरान पकड़े गए नशे में धुत बाराती
SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर जिले में विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पंडासराय में जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कुछ बाराती नशे की हालत में हैं। सभी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में दूल्हे का बड़ा भाई संतोष पासवान भी शामिल है, जो मोरो थाना क्षेत्र के मोरो गांव से बहेड़ी बारात में जा रहा था। संतोष पासवान की गिरफ्तारी के चलते वह बारात में बड़े भाई का रस्म भी अदा नहीं कर सका।
इन लोगों को किया गया गिरफ्तार
लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि नशे में धुत जिन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं:
अमित कुमार
नितेश चौधरी
धर्मवीर राम
अभिकुस कुमार
सनोज कुमार
उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि सभी आरोपियों को शनिवार को उत्पाद अधिनियम (Excise Act) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।