प्रभाष रंजन, दरभंगा। एसएसपी (SSP) जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी की अनुशंसा पर मिथिला क्षेत्र के डीआईजी (DIG) डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने ट्रैफिक थाना प्रभारी कुमार गौरव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइन में योगदान करने का निर्देश दिया है।
एसएसपी ने अनुशंसा कर कार्रवाई करवाई
बुधवार को एसएसपी दरभंगा ने ट्रैफिक थाना प्रभारी के खिलाफ निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा भेजी थी।
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! अब ऑनलाइन होगा ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया और प्राथमिकता2
दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए3
गया सेंट्रल जेल में गांजा, लापरवाही! डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला4
दहलाने वाली खबर! JDU नेता नीतीश कुमार के पिता की बेरहमी से हत्या, परिवार का एलान -गांव छोड़ देंगे!5
खुशखबरी! 15 अगस्त से बिहार में नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, मोबाइल पर मिलेगी LIVE लोकेशन और टिकट6
बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! नई ट्रांसफर नीति लागू, हर 5 साल में तबादला, 7 कैटेगरी को मिलेगी पहली प्राथमिकता, जानिए पूरे नियमएसएसपी ने बताया कि डीआईजी के आदेशानुसार ट्रैफिक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
- Advertisement -इससे पहले बुधवार को ट्रैफिक थाना के दारोगा शशि भूषण रजक को भी निलंबित कर दिया गया था।
दुर्घटना और कार्रवाई का सिलसिला
बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक ट्रक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी।
बहेड़ी पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त करते हुए ट्रैफिक थाना को सुपुर्द किया था।
लेकिन ट्रैफिक थाना द्वारा 24 घंटे के भीतर ड्राइवर को छोड़ दिया गया।
चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए ड्राइवर की जगह दूसरा व्यक्ति न्यायालय में प्रस्तुत होकर जमानत ले गया।
जांच के बाद कार्रवाई
इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एसएसपी ने ट्रैफिक डीएसपी अवधेश कुमार को जांच का आदेश दिया था।
ट्रैफिक डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर पहले दारोगा शशि भूषण रजक को निलंबित किया गया।
फिर थाना प्रभारी कुमार गौरव के खिलाफ भी निलंबन और विभागीय कार्रवाई के लिए आईजी मिथिला क्षेत्र को अनुशंसा भेजी गई थी, जिसके बाद कार्रवाई हुई।














