

उत्तम सेन गुप्ता बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि बिरौल थाना सन्हा संख्या 738 /23 दिनांक 23.3.23 के प्राथमिकी नामजद आरोपी मो. शाहनवाज पिता अब्दुल कलाम ग्राम सुपौल बाजार जिरात,थाना घनश्यामपुर से।
बिरौल थाना कांड संख्या 118 /22 दिनांक 23.3.23 धारा 30ए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त बच्ची सदा पिता स्व. राम लगन सदा को पोखराम दक्षिण पंचायत के ग्राम कटैया से,
बिरौल थाना सन्हा संख्या 741/ 23 दिनांक 24 .3.23 धारा 37 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम संशोधित 2022 के प्राथमिकी नामजद आरोपी सुनील शाह पिता स्व. राम लखन साह ग्राम बैरमपुर एवं रितेश कुमार साह पिता स्व. हरी साह ग्राम मदारपुर थाना लहेरियासराय जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
- Advertisement -


