spot_img

दरभंगा के डीडीसी तनय सुल्तानिया का बड़ा एक्शन, लंबित आवास कार्य में तेजी नहीं लाने वाले आवास सहायकों का अनुबंध होगा रद

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया (Big action of Darbhanga’s DDC Tanay Sultania) ने दरभंगा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में न्यूनतम प्रगति वाले प्रखंडों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, आवास सहायक के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रगति लाने को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए कई निर्देश दिए।

- Advertisement -

समीक्षा बैठक में बेनीपुर प्रखंड के सभी 16 पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति न्यूनतम पाया गया। इसके साथ ही गौड़ाबौराम प्रखंड के 04 पंचायतों-गौड़ामानसिंह, बगरासी, मनसारा एवं गदई, बिरौल प्रखंड के 02 पंचायत- रोहरमहमुदा एवं पटनियां, अलीनगर प्रखंड के 02 पंचायत- मोतीपुर एवं गरौल, तारडीह प्रखंड के 01 पंचायत- पोखरभिंडा, बहादुरपुर प्रखंड का 02 पंचायत-रामभद्रपुर एवं बरुआरा,

- Advertisement -

मनीगाछी प्रखंड का 04 पंचायत-टटूआर, वाजितपुर, जतुका एवं कटमावहुअरवा, जाले प्रखंड का 03 पंचायतों-कछुआ, राढ़ी दक्षिणी एवं रतनपुर, बहेड़ी प्रखंड के 04 पंचायत-मिठुनियां, समधपुरा, धनौली एवं रमौली- गुजरौली, सिंहवाड़ा

- Advertisement -

प्रखंड का 01 पंचायत- राजे, सदर प्रखंड का 02 पंचायत-धोई एवं कंसी, हायाघाट प्रखंड के 01 पंचायत-पौराम तथा हनुमाननगर प्रखंड के 02 पंचायत-नेयाम छतौना एवं गोढीयारी पंचायत में भी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का कार्य न्यूनतम पाया गया।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं आवास सहायकों को सख्त निर्देश दिया कि 31 मार्च तक सभी लंबित आवास को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे या नीलाम पत्र वाद दायर करेंगे।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति में ध्यान नहीं दिया गया तो सभी संबंधित पंचायतों के आवास सहायकों का अनुबंध रद कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase