spot_img

दरभंगा के बिरौल में तीन दर्जन से अधिक डीजे साउंड संचालकों पर बड़ी कार्रवाई

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। मोहर्रम एवं अन्य किसी भी पर्व व कार्यक्रम के अवसर पर  न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने वाले लगभग तीन दर्जन से अधिक डीजे साउंड संंचालकों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्ती अख्तियार किया है।

- Advertisement -

इसके तहत पुलिस ने बिरौल थाना क्षेत्र के डीजे एवं रेकाडिंग सांग के मालिकों को चिन्हित किया है। जिसके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई करने से संबंधित प्रतिवेदन अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय को भेजा जा गया है।

- Advertisement -

पुलिस की ओर से न्यायालय को भेजे गए प्रतिवेदन मे रामविलास सहनी,विकास साह,अनील सहनी सभी सुपौल बाजार हाटगाछी,अंजली ठाकुर, हरेंद्र कमती,डब्ल्यू सिंह, गुड्डू यादव सभी बिरौल चौक, सोनु सहनी अफजला खेबा, मुन्ना साह,संदीप यादव, वनदेवी नगर, अमरनाथ शर्मा, शिवजी मंडल, राजा महतो, अरविंद मंडल,फूल बाबू खा,उमेश कुमार खा सभी हाटी,नवीन यादव,दिलीप यादव, महमुदा, दशरथ सहनी, ललन राउत, शंभु राउत सभी रूपनगर, राजु सहनी, विश्वनाथ सहनी सोनवेहट के अलावा देवकुली धाम,राजबनी सरदी,ईटवाशिवनगर गांव समेत कूल 38 डीजे व रेकार्डिंग सांग के मालिक शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

इन लोगों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जिससे क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया जा सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन डीजे एवं रेकार्डिंग सांग के मालिकों को इसका उपयोग करने से संबंधित किसी तरह का अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं है।

प्रशासनिक स्तर पर किये जा रहे कार्रवाई के बावजूद संचालक डीजे का उपयोग करते पकड़े जाने पर उनके हाई फ्रीक्वेंसी एम्प्लीफायर समेत सभी स्टूमेंट जब्त कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident