spot_img

Darbhanga में बड़ा ATM फ्रॉड! 3 दिन तक करता रहा … नहीं लगी भनक , डॉक्टर साहब ने मना जो किया था

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष रंजन | Darbhanga | साइबर फ्रॉड और ATM ठगी के खिलाफ जागरूकता के बावजूद लोग लगातार इसका शिकार हो रहे हैं। लहेरियासराय थाना क्षेत्र में एक महिला के ATM कार्ड को बदलकर अपराधियों ने 2.2 लाख रुपए की ठगी कर डाली। ठगों ने तीन दिनों तक शहर में रहकर ज्वेलरी, जूते-चप्पल और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी तक कर डाली, लेकिन पीड़िता को इसकी भनक तक नहीं लगी।

- Advertisement -

कैसे हुआ ATM फ्रॉड?

➡ बेंता ईदगाह बड़ी मस्जिद निवासी मो. लाल बाबू की पत्नी सहवाज परवीन ATM से पैसे निकालने एमएलए एकेडमी स्कूल के पास गई थीं।
➡ वहां तीन अज्ञात युवकों ने मदद करने के बहाने उनका ATM बदल लिया और असली कार्ड लेकर फरार हो गए।
➡ पहले दिन: 75,000 रुपये की निकासी की और दरभंगा टावर स्थित ज्वेलरी की दुकान से गहने खरीद लिए।
➡ दूसरे दिन: लहेरियासराय बाकरगंज बाजार में जूते-चप्पल की खरीदारी की।
➡ तीसरे दिन: एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से भी ATM से शॉपिंग कर ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हैवानियत | 2 साल की नातिन से दुष्कर्म ! मेला घुमाने के बहाने गाछी में टूट गए रिश्ते?

पीड़िता को कैसे पता चला?

📌 सहवाज परवीन हाल ही में कान का ऑपरेशन करवा चुकी थीं, डॉक्टर ने मोबाइल से परहेज बताया था।
📌 मोबाइल पर पैसे निकलने के मैसेज आते रहे, लेकिन उन्होंने नहीं देखा।
📌 जब उनके परिजनों ने अकाउंट चेक किया, तब जाकर फ्रॉड का पता चला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime बड़ी खबर! दरभंगा में ऑटो चोरों की खैर नहीं, जमालपुर पुलिस ने मधुबनी से दबोचे 2 शातिर, बरामद हुआ चोरी का वाहन

CCTV फुटेज से अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

🚨 लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि CCTV फुटेज में अपराधियों की तस्वीर मिल गई है।
🚨 पुलिस टीम जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करेगी।

पुलिस की अपील – ATM से पैसे निकालते समय सतर्क रहें

✔ ATM में मदद के लिए किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
✔ कार्ड बदलने या छेड़छाड़ होने पर तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें।
✔ बैंक मैसेज को नियमित रूप से चेक करें, कोई संदिग्ध लेन-देन हो तो तुरंत कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Durga Puja अलर्ट! कोलकाता हादसे के बाद दरभंगा में मचा हड़कंप, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, ये नंबर रखें अपने फोन में

इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस में दो दरोगा की फ़ेरबदल -‘पुलिस दीदी’ की हुई वापसी! SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया ट्रांसफर, लड़कियों में जगी नई उम्मीद

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 'पुलिस दीदी' के नाम से मशहूर दरोगा ईशु रानी को नेहरा थाना की नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे छात्राओं में खुशी है। #DarbhangaPolice,#PoliceDidi,#BiharNews

Madhubani News लापता बेटी मिली! मधुबनी पुलिस ने अयोध्या से गायब युवती को परिवार से मिलवाया, जानें पूरी कहानी

Bihar Police: मधुबनी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से लापता एक युवती को खुटौना थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर #BiharPolice,#MadhubaniNews,#MissingGirl

दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में अकेली सो रही महिला पर अगरबत्ती देने के बहाने घुसे युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप स #BiharCrime,#DarbhangaNews,#CrimeAgainstWomen

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान के करीबियों को भी धमकी!

Lawrence Bishnoi Gang: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू में हुई गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी, जबकि सलमान खान के करीबियों को #LawrenceBishnoiGang,#TigerShroffAttack,#MumbaiCrime