back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga News | दरभंगा से JDU को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव, युवा जदयू अध्यक्ष समेत कई नेताओं का इस्तीफा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | दरभंगा से JDU को फिर बड़ा झटका लगा है जहां प्रदेश महासचिव, युवा जदयू अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार केा जदयू प्रदेश महासचिव समेत युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष ही नहीं भाजपा के भी कई नेताओं ने आज अपने-अपने दलों से त्यागपत्र दे दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News। अली असरफ फातमी के नाम की घोषणा के साथ जदयू में टूट

सिंहवाड़ा से मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी लोक सभा से आइएनडीआइए गठबंधन से पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली असरफ फातमी के नाम की घोषणा के बाद से जदयू से त्यागपत्र देने का सिलसिला जारी है। जदयू के कई कद्दावर नेता ने इस्तीफा देकर राजद में शामिल होने की घोषणा की है।

- Advertisement -

Darbhanga News। जाले के वली इमाम बेग चमचम ने भी छोड़ा जदयू, राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा पत्र

जाले गररी निवासी वली इमाम बेग चमचम ने जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सहित प्राथमिक सदस्य से त्याग पत्र सौंप दिया है। जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रेषित पत्र के माध्यम से उन्होंने यह जानकारी दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Job Camp: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, Svatantra Microfin में 20 पदों पर सीधी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Darbhanga News। जदयू जिला महासचिव, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष के साथ भाजपा नेता भी आए साथ

उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर बब्लू ने जदयू जिला उपाध्यक्ष व पूर्व मुखिया अमजद अब्बास ने जदयू जिला महासचिव व सिमरी निवासी रमेश राम व कटासा निवासी अमर पासवान ने भाजपा से त्यागपत्र पत्र दे दिया है। पटना में आयोजित कार्यक्रम में राजद सुप्रीमों लालू यादव के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता इन लोगों ने ग्रहण कर सामाजिक न्याय व पार्टी की नींव को मजबूत करने का आह्वान किया है। युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष इरशाद आलम ने अपने पद के साथ पार्टी की प्रथमिकता सदस्य से त्यागपत्र राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव को सौंप दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vivo V50 5G: अब और भी सस्ता, क्या यह है नया मिड-रेंज किंग?

Vivo V50 5G: मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक रोमांचक अपडेट आया है, जहाँ Vivo...

प्रेम राशिफल: 11 फरवरी 2026 का Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का...

दिव्य ज्योतिषीय गणना: 11 फरवरी 2026 का आज का राशिफल – एक नई दिशा

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन...

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें