back to top
8 जुलाई, 2024
spot_img

BIG BREAKING: 32 घंटे बाद यहां मिले MP Ashok Kumar Yadav के लापता बेटे, पढ़िए

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

प्रभाष रंजन, दरभंगा। मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव के पुत्र विभूति कुमार यादव को पुलिस ने लगभग 32 घंटे बाद बरामद कर लिया है। विभूति बिशनपुर थाना क्षेत्र के एकमी शोभन बाईपास स्थित एक बगीचे में अकेले बैठे मिले। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित अवस्था में बरामद किया है, हालांकि फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है

रविवार सुबह से थे लापता

  • विभूति कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष, रविवार सुबह 8 बजे दरभंगा शहर के बंगाली टोला स्थित आवास से लापता हो गए थे।

  • लापता होने के बाद उनका मोबाइल और पर्स भी घर पर ही था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई थी।

  • इस घटना के बाद सांसद अशोक यादव ने लहेरियासराय थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

  • पुलिस ने साइबर सेल व तकनीकी टीम की मदद से लगातार खोज अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला:  6 गवाहों की गवाही, नशा कारोबारी मो. राजीक को – 10 साल जेल

एकांत में बगीचे से मिले

  • मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बिशनपुर थाना क्षेत्र के एकमी शोभन बाईपास के पास एक बगीचे में अकेला बैठा है।

  • मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान विभूति कुमार यादव के रूप में की।

  • उन्हें तुरंत सुरक्षा घेरे में लेकर थाने लाया गया है।

  • फिलहाल पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे वहां कैसे पहुंचे और इतने समय तक कहां थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga नवोदय विद्यालय हॉस्टल में सातवीं के छात्र की संदिग्ध मौत, केवटी मुखिया रूबी कुमारी के बेटे की मौत से कोहराम

पुलिस जांच जारी, मीडिया से बना रखी है दूरी

पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल मीडिया को कोई स्पष्ट जानकारी देने से इनकार किया है

सूत्रों के अनुसार, विभूति से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि उनके लापता होने के पीछे कोई आपराधिक साजिश, मानसिक तनाव या अन्य कारण था या नहीं।

यह भी पढ़ें:  Update: NH27 Darbhanga Accident | Darbhanga में ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में 3 की मौत, 1 महिला गंभीर

महत्वपूर्ण बिंदु एक नजर में:

बिंदुविवरण
लापता व्यक्तिविभूति कुमार यादव (24 वर्ष)
पितासांसद डॉ. अशोक कुमार यादव (मधुबनी)
लापता समयरविवार सुबह 8 बजे
बरामदगी स्थानबिशनपुर थाना क्षेत्र, एकमी शोभन
बरामदगी समयमंगलवार (32 घंटे बाद)
स्थितिसुरक्षित, पुलिस की निगरानी में

जरूर पढ़ें

Madhubani में हत्या, Jaipur भागा, Darbhanga में धराया, मरने से पहले तुफैल छोड़ गया था कातिल का क्लू?

हत्या कर जयपुर भागा आरोपी दरभंगा स्टेशन से गिरफ्तार! पुलिस की बड़ी कामयाबी। 1...

जाले में हलधरों के दिल-जले, ‘किस्मत’ में पड़ी दरार, खेतों से निकला धुआं -किसान और मजदूर दोनों बेरोजगार

जाले में सूखे ने मचाई तबाही! धान की फसल बर्बाद, खेतों में पड़ी दरारें।...

Live CM Nitish Event in Darbhanga | दरभंगा तैयार! पेंशन में बड़ी राहत! CM Nitish 11 जुलाई को ₹1100 की नई दर सीधे खातों...

बिहार में पहली बार बढ़ी हुई पेंशन ₹1100 सीधे खाते में! दरभंगा समेत पूरे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें