spot_img

Darbhanga में युवती से जबरन शादी में बड़ी झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, पत्थर, जख्मियों की सूची लंबी है…

spot_img
- Advertisement -

आंचल कुमारी | Darbhanga | कमतौल थाना क्षेत्र के निकासी गांव में होली के दिन एक ही समुदाय के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों और पत्थरबाजी में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी कुछ लोगों को डीएमसीएच रेफर किया गया, जबकि अन्य का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है।

- Advertisement -

झड़प में कई लोग घायल, नामजद प्राथमिकी दर्ज

➡ पीड़ित अनिल दास ने गणेश दास, मोदी दास, अखिलेश दास सहित 27 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
➡ पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जब वह ऑटो से घर जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
➡ बचाने आई वार्ड सदस्या गुड़िया कुमारी और देवकली देवी पर भी हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU Darbhanga कैंसर पर शोध कर दरभंगा की बेटी काजल ने लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला बड़ा सम्मान

छापेमारी में 6 गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

➡ रविवार को एसडीपीओ ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने निकासी गांव में छापेमारी की और 5 पुरुष व 1 महिला को गिरफ्तार किया।
➡ थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
➡ दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

युवती से जबरन शादी का मामला बना विवाद की जड़

सूत्रों के अनुसार, विवाद एक युवक द्वारा युवती से जबरन शादी करने के मामले से जुड़ा है। होली के दिन एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।
➡ पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन तब तक दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार वालों की बल्ले-बल्ले! सोन नदी पर बनेगा 3500 करोड़ का फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ चलेंगी 6 ट्रेनें

Bihar Rail Bridge: बिहार के कोइलवर में सोन नदी पर 3500 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन रेल ब्रिज बनेगा। रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, जिससे एक साथ 6 ट्रेनें 180 किमी/घंटा की रफ्तार से ग#BiharRailBridge,#SoneRiver,#Koilwar

Bihar Weather बिहार में अचानक बदला मौसम, सुबह-शाम ठंड तो दोपहर में सताएगी गर्मी, इन जिलों में छाएगा कोहरा!

Bihar Weather: बिहार में नवंबर की शुरुआत से ही मौसम में बड़ा बदलाव आया है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, तो दोपहर में तेज धूप लोगों को सता रही है। कई जिलों में सुबह कोहर#BiharWeather,#BiharCold,#WeatherUpdate

Bihar Bharat Taxi बिहार के यात्रियों के लिए GOOD NEWS! ‘भारत टैक्सी’ सेवा की जल्द होगी शुरुआत

Bihar Bharat Taxi: बिहार के लाखों यात्रियों को अब ओला और ऊबर के अलावा टैक्सी बुक करने का एक नया विकल्प मिलने वाला है। राज्य में जल्द ही 'भारत टैक्सी' सेवा की शुरुआत होगी, जिसके लि#BiharBharatTaxi,#BiharTransport,#NewService

खुशखबरी! बिहार में दौड़ेगी 400 नई इलेक्ट्रिक बसें, जानें आपके शहर में कब शुरू होगा सफर?

Bihar Electric Bus: बिहार में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अब और आसान होने वाला है। राज्य के 6 डिविजनों में चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तेजी से तैयार हो रहा है, जिसमें 5 डिविजनों का का#BiharElectricBus,#GreenBihar,#PublicTransport