
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना क्षेत्र में हो रही मोटरसाइकिल के मामले में आखिरकार आम लोगों ने चोर को पकड़ लिया। अब पुलिस कड़ाई से अगर पूछताछ करे तो चोरी गई मोटरसाइकिल का पता चल सकता हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट और समाहरणालय परिसर के बाहर खड़ी सड़क किनारे से बाइक चोरी करते चोर को लोगों ने पकड़ लिया। जिसे लहेरियासराय थाना के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार नेहरा निवासी जय किशोर ठाकुर के पुत्र रतन कुमार ठाकुर शिक्षा विभाग में किसी काम से आए थे, जिन्होंने अपनी होंडा साइन बाइक बीआर 07 एजी /7543 सड़क किनारे लगाए हुए थे।
इसी बीच उनके गाड़ी का लॉक तोड़ कर एक युवक गाड़ी स्टार्ट कर रहा था। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से मौके पर ही पकड़ लिया। चोर को पकड़ कर लोगो ने पिटाई करने के बाद लहेरियासराय थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोर की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सुंदरवन नवटोलिया निवासी अमन ओझा के रुप में हुई।
पकड़े गए चोर की निशानदेही पर आर एस टैंक नवटोलिया निवासी सोनू पासवान और असगांव के अमीर पासवान को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ कर रही है। अमीर बाइक मिस्त्री का काम करता है। बाइक चोरी करते पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर चोरी के अन्य बाइको का पता लगाने में जुटी है। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है।



