spot_img

Darbhanga News| दरभंगा को जाम से निजात की बड़ी पहल, तय हुई बसों की चारों दिशाओं की रूटें

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| दरभंगा को जाम से निजात की बड़ी पहल, तय हुई बसों की रूटें| दरभंगा में आयुक्त कार्यालय सभागार में आयुक्त-सह-अध्यक्ष क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बस पड़ाव एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक आयोजित ( Big initiative to get rid of traffic jam in Darbhanga, bus routes decided) की गई।

- Advertisement -

- Advertisement -

इस दौरान दरभंगा नगर निगम क्षेत्र (शहर) के अंदर नो इंट्री के निर्धारित समय में शहर के बीच से गुजरने वाली विभिन्न रूटों पर चलने वाली सवारी बस जिसका परमिट क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा से निर्गत है, ऐसे सभी बसों का परिचालन के लिए मार्ग का परिवर्तित करने का निर्णय आरटीए की बैठक में लिया गया।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

प्राधिकार के उक्त निर्णय से दरभंगा बस पड़ाव से स्टेशन दोनार होते हुए विभिन्न मार्गों पर परिचालित बसों का मार्ग परिवर्तित करते हुए दरभंगा बस पड़ाव से सकरी-धरौरा होते हुए किया गया है। प्राधिकार के इस निर्णय से शहरवासियों को जाम से निजात मिलेगी।
इसी प्रकार, लहेरियासराय से दरभंगा स्टेशन होते हुए दिल्ली मोड़ बस पड़ाव से कमतौल-सीतामढ़ी आदि मार्गों पर परिचालित होने वाली सवारी बसों का परिचालन अब परिवर्तित मार्ग लहेरियासराय बस पड़ाव, एकमी, शोभन दरभंगा बस पड़ाव से होकर जाएगी।
सड़कों के दोनों तरफ स्थानीय दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण को मुक्त करना।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खूनी खेल! जमीन विवाद में चलीं गोलियां, 2 गिरफ्तार, 40-50 लोग फरार

सड़क किनारे ठेला लगाने वाले वेंडर पर सम्मिलित प्रबंधन और कार्रवाई। सब्जी फल बेचने वाले वेंडर आदि के लिए बेंडिंग स्थल को चिन्हित कर समय सारणी के साथ प्रबंध करना। नगर निगम की ओर से निगम के क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित ऑटो पड़ाव को चालू करना एवं पड़ाव में नागरिक सुविधा बहाल करना। बैठक में वर्तमान में दरभंगा बस पड़ाव एवं लहेरियासराय बस पड़ाव से दरभंगा नगर निगम क्षेत्र, शहरी क्षेत्रों से होकर जिस-जिस अधिसूचित मार्गों पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा की ओर से सवारी बसों का स्टेज कैरैज परमिट निर्गत है व निर्गत किया जाता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

दरभंगा बस पड़ाव से दरभंगा रेलवे स्टेशन दोनार होकर गुजरने वाली सवारी बसों का अधिसूचित मार्ग निम्नलिखित है। दरभंगा से-कुशेश्वरस्थान, दरभंगा से मधेपुरा, दरभंगा से सहरसा, दरभंगा से रसियारी,दरभंगा से पघारी,दरभंगा से बौराम एवं दरभंगा से तरडीहा है। लहेरियासराय बस पड़ाव से दरभंगा रेलवे स्टेशन, दरभंगा बस पड़ाव होकर गुजरने वाले सवारी बसों का विवरण निम्न है, यथा-लहेरियासराय से पिपराही, लहेरियासराय से सीतामढ़ी एवं लहेरियासराय से भिट्ठामोड़ है।

यह भी पढ़ें:  दर्दनाक! दरभंगा में नदी में डूबा किशोर, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ |भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, नगर पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार आर्य,क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार राजेश कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार दास, जिला परिवहन पदाधिकारी आदि पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Biroul News बिरौल में हद पार! CO से अभद्रता, चैंबर में जबरन घुसने की कोशिश – सरकारी काम में बाधा, हाईप्रोफाइल FIR

Darbhanga Biroul News: दरभंगा के बिरौल अंचल कार्यालय में सरकारी काम में बाधा डालने और अंचलाधिकारी सरिता रानी से अभद्रता करने के आरोप में पूर्व प्रखंड प्रमुख हरेराम आचार्य पर FIR दर्ज #DarbhangaBiroulNews,#HareRamAcharyaFIR,#BiharPolice

दर्दनाक! दरभंगा में नदी में डूबा किशोर, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ |भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कमला बलान नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र पिंकेश कुमार की मौत हो गई। भैंस चराकर लौटते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ, जिससे गांव मे #DarbhangaNews,#BiharAccident,#KamalaBalanRiver

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital