back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर में एसडीएम संजीव कुमार कापर और एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मोहर्रम को लेकर दिए बड़े निर्देश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

घनश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज/बिरौल डेस्क। मोहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक हुई। जिसमें अनुमंडल के दोनों वरीय अधिकारियों ने विधि व्यवस्था भंग करने वाले वैसे लोगों के लिए चेतावनी भरा संदेश दिया।वहीं सौहार्दपूर्ण माहौल स्थापित कर क्षेत्र में मोहर्रम पर्व संपन्न कराने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील शांति समिति के सदस्यों से किया।

- Advertisement -

 

एसडीएम संजीव कुमार कापर एवं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में उपस्थित
मोहर्रम कमीटी के सदस्यों को सरकार की ओर से जारी गाईड लाईन की जानकारी दी गई।एसडीपीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी सूरत में डीजे बजाने तथा रूट चार्ज के उल्लंघन की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा होने पर वह चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BJP Training: बेनीपुर में भाजपा का 'संगठन पर्व', कार्यकर्ताओं को मिला महामंत्र, पढ़िए चुनौतियों के लिए हर सिपाही...

उन्होंने उपद्रवी तथा शरारती तत्वों की पहचान कर उस पर नजर रखने,तारी,शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने को कहा। इस दौरान कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण को दिया। एसडीओ संजीव कुमार कापर ने कहा कि बगैर अनुज्ञप्ति प्राप्त किये ताजिया जुलूस नहीं निकालेगा। जुलूस का रूट चार्ट,तय समय सीमा का ख्याल रखते हुए शांति तथा सौहार्द पुर्ण माहौल में सभी मिलजुल कर मोहर्रम मनाने को कहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी ने खोला सिमरी थाने का 'रिपोर्ट कार्ड', लंबित कांडों की फाइल देख चढ़ा पारा, दिए सख्त निर्देश

बैठक में मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने अपनी बातों से प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया। दोनों पक्ष के गणमान्य लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम मनाने का प्रशासन को भरोसा दिलाया। बैठक के बाद घनश्यामपुर के बदिया टोला मे मोहर्रम को लेकर रूट चार्ट के कारण जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए एसडीएम, एसडीपीओ सहित कई अधिकारियों की टीम ने रूट का भौतिक सत्यापन किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दरभंगा Railway Station का होगा कायाकल्प, प्लेटफॉर्मों के आधुनिकीकरण से सर्कुलेटिंग एरिया तक, पढ़िए सीधी निगरानी

इस मौके पर बीडीओ सीमा गुप्ता, सीओ सतीश कुमार, प्रमुख पति चंद्रशेखर झा, पूर्व जिप सदस्य दीपक कुमार मिश्र, पूर्व प्रमुख अविनाश कुमार झा, पूर्व उप प्रमुख नसर नवाब, मुखिया मंसूर आलम,भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार मिश्र, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद मिश्र, धीरेंद्र कुमार झा,मोहम्मद फखरे आलम, मोहम्मद शहादत अली, एसएम रजि हैदर,हसन जाहिद सिद्दीकी,भोगेंद्र स्वर्णकार सहित कई लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गूगल एआई कोर्स: सुंदर पिचाई का भारत को तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Google AI Course: सुंदर पिचाई ने हाल ही में भारत-अमेरिका पहल के तहत एक...

रमजान 2026 First Jumma: इबादत और दुआओं का संगम

Ramadan 2026 First Jumma: रमजान का पहला जुम्मा आज विशेष महत्व रखता है, जब...

भारत में Crude Oil Import की बढ़ती रफ्तार: वेनेजुएला से नया व्यापारिक मार्ग

Crude Oil Import: भारत की प्रमुख सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्प (BPCL) और निजी...

अब ₹1199 में अनलिमिटेड डेटा और Amazon Prime के साथ पाएं 20+ OTT का मज़ा

Airtel Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां लगातार नए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें