back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मिली छात्रों की उपस्थिति में बड़ा गड़बड़झाला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड प्रमुख बिजल पासवान और पंचायत समिति के शिक्षा समिति का सदस्य उमेश प्रसाद मतवाला ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को प्रखंड के  उत्क्रमित मध्य विद्यालय भिण्डुआ का औचक निरीक्षण किया।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की अनिमितता देखी गई। प्रमुख श्री पासवान ने बताया कि सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक विद्यालय में उपस्थित छात्रों की उपस्थिति पंजी में दर्ज नहीं की गई थी, उन्होंने बताया कि मेरे समक्ष वर्ग एक से आठ तक 161 छात्रों की उपस्थिति थी, जबकि विद्यालय में कुल नामांकित छात्रों की संख्या 792 है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी 14 जुलाई 2022 को 505,  तेरह जुलाई को 498,नौ  जुलाई  को 488  आठ जुलाई  को 516 तथा 7  जुलाई  को  498 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई थी, उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मेरे द्वारा उक्त विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था जिसमें वास्तिवक छात्रों की उपस्थिति 110 थी जबकि आईभीआएस रिपोर्ट में 502 दर्ज की गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में जाम पर चलेगा 'बुलडोजर'! एलिवेटेड रोड के लिए मची खलबली, जानें पूरा अपडेट...अवैध निर्माण की छाती पर नया रास्ता

उन्होंने बताया कि इस मामले में विद्यालय के एचएम ननकू प्रसाद राय को हिदायत दी गई थी की विद्यालय की विधि व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शिक्षा दे इसके बावजूद प्रभारी एचएम के आदतों में कोई सुधार देखने को नही मिल रहा है। शिक्षा विभाग बिहार सरकार के मार्गदर्शिका के अनुसार मेन्यू में प्रत्येक शुक्रवार को अंडा और मौष्मी फल दिए जाने का प्रावधान है। जबकि एचएम द्वारा ऐसा नही किया जा रहा है।

एमडीएम पंजी मांगने पर बताया कि मेरे घर पर रखा हुआ है, जिससे विद्यालय की अनिनितता साफ दिखाई पर रही है, वही प्रभारी एचएम ननकू प्रसाद राय इस विद्यालय के कनीय शिक्षक है फिर भी प्रभारी एचएम के पद पर तैनात है। जबकि विद्यालय में स्नातक ग्रेड के दो से 3 वरीय शिक्षक उपस्थित है।  उन्होंने बताया कि  विद्यालय के निरीक्षण के दौरान  विद्यालय में उपस्थित छात्रों ने बताया कि 14 जुलाई गुरुवार को विद्यालय में मध्यान भोजन नही मिला और एचएम एमडीएम की रिपोर्ट दर्ज कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यालय की विधि व्यवस्था की सुधार के लिए 24 घण्टे के अंदर अन्य वरीय शिक्षक को विद्यालय के एचएम का प्रभार सौपने के लिए निर्देश दिया गया। इस आलोक में प्रमुख श्री पासवान ने बीडीओ  एवं बीईओ को पत्र के माध्यम से वरीय शिक्षक को एचएम का प्रभार देने का निर्देश दिया है। इस आलोक में बीडीओ किशोर कुमार ने बताया कि  संबंधित विद्यालय के एचएम को नोटिस किया गया है। तथा बीईओ से प्रतिवेदन मांगा गया है।   प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: Aaj Ka Panchang और निशिथ काल पूजा का महत्व

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की पावन तिथि पर 'महादेव' शिव की आराधना...

आज का राशिफल: 15 फरवरी 2026 – जानिए आपकी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल...

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें