back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में तालाब के सौंदर्यीकरण में बाधक 1 दर्जन अतिक्रमणकारियों को लेकर बड़ी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के सोनपुर पघारी पंचायत के पघारी गांव में तालाब के भूमि को मुक्त करने के लिए एक दर्जन अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की ओर से मिला एक हफ्ते का समय। जानकारी के अनुसार पघारी गांव के पूर्वी टोला स्थित तालाब का सौंदर्यकरण होना है,लेकिन तालाब के पश्चिमी, पूर्वी तथा दक्षिण मोहार पर लगभग एक दर्जन लोगों ने उसका अतिक्रमण कर रखा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कोर्ट में नहीं गली जमानत की दाल! हत्या के तीन आरोपियों की याचिका खारिज, जज साहब ने सुनाया बड़ा फैसला

 

- Advertisement -

इससे सौंदर्य करण कार्य बाधित हो रहा है। इसको लेकर तालाब के अतिक्रमण स्थल को मुक्त कराने अंचल प्रशासन दलबल के साथ पघारी गांव पहुंची। उक्त स्थल को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू होते ही स्थानीय जनप्रतिनिधी पंकज कुमार झा एवं अन्य ग्रामीणों ने अतिक्रमणकारियों की ओर से सरकारी भूमि को स्वयं खाली कर दिये जाने का आग्रह राजस्व पदाधिकारी शमन कुमार से की।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic Diversion: CM Nitish मंगलवार को दरभंगा में, आगमन से पहले जान लें दरभंगा का बदला हुआ ट्रैफिक रूट, इन रास्तों पर आवाजाही रहेगी पूरी तरह बंद

इसके लिए लोगों ने एक लिखित शपथपत्र पदाधिकारी को सौंपते हुए सात दिनों का समय मांगा। राजस्व पदाधिकारी शमन कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारियों की ओर से जनप्रतिनिधिगण ने उक्त जगह को स्वयं खाली कर देने के आग्रह पर अतिक्रमणकारी विनोद यादव, गणेश यादव,महेश्वर यादव, गणेश यादव, कुशेश्वर साह, दिलीप खां, गोपाल ठाकुर, चुनचुन ठाकुर, लालबाबू झा सहित ग्यारह लोगों को एक हप्ते का समय दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur Murder Case में आया कोर्ट का बड़ा फैसला, जमीन के टुकड़े के लिए हुई थी हत्या, 6 लोग दोषी करार

इसके बाद स्वयं खाली नहीं करने पर प्रशासन की ओर से तालाब के मोहार को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा।मौके पर अनि नितिका सागर,बज्रा दल के प्रभारी के अलावा प्रभारी सीआई,अंचल अमीन मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फाल्गुन शुक्ल प्रदोष व्रत 2026: तिथि, पूजा विधि और शिव आराधना का महत्व

Pradosh Vrat: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाने वाला प्रदोष व्रत...

अनिल कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘आजकल कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करना चाहती!’

Anil Kapoor News: हिंदी सिनेमा के सदाबहार एक्टर अनिल कपूर अपनी फिल्मों और शानदार...

ISRO YUVIKA: छात्रों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान का सुनहरा अवसर

ISRO YUVIKA ISRO YUVIKA: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने युवा छात्रों में विज्ञान और...

Air Ambulance सेवा का सच: झारखंड हादसे के बाद क्या है किराए का गणित?

Air Ambulance: जीवन और मृत्यु के बीच की पतली डोर पर अक्सर तकनीक ही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें