Darbhanga News| Sadar News | विकास की बयार, भ्रष्टाचार की कंठ तक… बीडीओ साहेब कहते हैं, ठीक तो करना ही होगा| जहां, दरभंगा सदर में विकास का पैमाना देखना बेमानी है। वैसे, विकास की कैसी बयार बह रही है, यह देखनी हो। भ्रष्टाचार किस कंठ तक (Big problem in drain construction in Darbhanga) डूबा है, यह देखना अगर चाहते हों, तो एकबार सदर प्रखंड का दुलारपुर पंचायत आइए।
DarbhangaNews|Sadar News|बीडीओ विजय कुमार सौरभ कहते हैं, अगर इस तरीके का मामला है। उसकी जांच होगी
यहां, विकास की नाव आपको पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी मिलेंगी। कमीशनखोरी में चस्पा काम के नाम पर सिर्फ खानापूरी मिलेंगी। जहां, स्वंय बीडीओ विजय कुमार सौरभ कहते हैं, अगर इस तरीके का मामला है। उसकी जांच होगी। अभिकर्ता को टूटे हुए नाले को दुरूस्त करना ही होगा। पढ़िए पूरी खबर
DarbhangaNews|Sadar News| लाखों का नाला, बेकार
जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड का दुलारपुर पंचायत। यहां स्थित है अंधरी गांव। यहां लाखों की लागत से नाला निर्माण हुआ है। यह निर्माण वर्तमान पंचायत समिति के 15वी वित्त आयोग योजना के माध्यम से हुआ। एक साल भी नाला निर्माण के नहीं बीते। यह कई जगहों से ढक्कन टूटकर बिखर चुका है।
DarbhangaNews|Sadar News| विकास का दावा, हकीकत खुला ढ़क्कन, बिखतरी व्यवस्था
दावा विकास को गति देने का है। कई योजनाएं संचालित भी हो रही हैं। वहीं, ऐसी योजनाएं धरातल पर अनियमितताओं की भेंटचढ़कर दम तोड़ती नजर आ रही हैं। अंधेरी गांव में लाखों की लागत से नाला निर्माण किया गया था। करीब एक वर्ष भी नहीं हुआ। ढक्कन टूटने लगा। कई ग्रामीणों ने देशज टाइम्स को बताया, नाला निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है। वहीं अंधरी विद्यालय के पास भी ढक्कन टूटने से कभी भी बच्चों के साथ बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
DarbhangaNews|Sadar News| पंचायत की कनिष्ठ अभियंता खुशबू कुमारी बताती हैं,
वहीं, पंचायत की कनिष्ठ अभियंता खुशबू कुमारी बताती हैं, नाला की ढक्कन के टूटने की सूचना मिली है। स्थल निरीक्षण के उपरांत उक्त ढक्कन की मरम्मत करवा दी जाएगी। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा होता है कि बंद नाला निर्माण कार्य में अगर अनियमित नहीं बढ़ती गई तो सड़क के बराबर बना सड़क किनारे बंद नाल इतना कमजोर क्यों बनाया गया जो टूटने लगा। जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
DarbhangaNews|Sadar News| बीडीओ विजय कुमार सौरभ कहते हैं,
वही, ऐसे निर्माण कार्य में शिलापट्ट का नहीं होना अनियमिताओं की ओर साफ-साफ इशारा करता है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि अगर इस तरीका का मामला सामने आया है। इसकी जांच करके अभिकर्ता को टूटे हुए नाला को सही करने के लिए कहा जाएगा।