मई,18,2024
spot_img

दरभंगा और गोवा पुलिस की बड़ी कामयाबी, रिटायर्ड फौजी की हत्या का भंडाफोड़, मर्डर और लूट कर दरभंगा आ छुपे नौकर रणवीर ने उगले राज, बताया कैदराबाद कनेक्शन

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। गोआ राज्य के शालिपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के रहने वाले सेवानिवृत फौजी विष्णु दावस्कर हत्या के मामले में गोआ पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्थानीय पुलिस ने गोआ पुलिस को भरपूर मदद किया। इस कारण गोआ के शालिपुर थाना में दर्ज कांड 28/22 का उदभेदन हो गया।

गोआ पुलिस के अनुसार 24 जुलाई की रात सेवानिवृत फौजी विष्णु दावस्कर की हत्या कर उनका चेन, अंगूठी और मोबाइल लेकर उनका नौकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

मोबाइल का टावर लोकेशन लेते हुए तीन दिन पहले पुलिस दरभंगा आ गई। लोकेशन के ही आधार पर पुलिस लहेरियासराय स्थित शाहगंज मुहल्ला गई और बहेड़ी थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र रणबीर यादव को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें:  Khutauna News| Madhubani News| सनकी युवक निकला दरिंदा,अधेड़ महिला की ईंट से कुचकर हत्या

रणबीर किराए का मकान लेकर रह रहा था। पुलिस जब पूछताछ शुरू की तो उसने लूटा हुआ चेन और अंगूठी के बाबत कहा कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित कैदराबाद के सुशील ठाकुर के हाथों बेच दिया है। स्थानीय पुलिस सुशील ठाकुर को पकड़कर थाने लाई। पुलिस ने बताया कि सुशील ने भी इस बात को कबूल कर लिया है।

पुलिस ने स्थानीय न्यायालय में सुशील को पेश किया बताया जाता है कि न्यायालय ने उसे जमानत दे दी। वहीं गोआ पुलिस रणबीर को गिरफ्तार कर गोआ ले जाएगी। जहां, कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

इस छापेमारी में लहेरियासराय पुलिस के अलावे अन्य टीम भी उन्हें मदद कर रही थी। गिरफ्तार युवक बहेड़ी थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी रणवीर कुमार यादव है इसकी पुष्टि लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने की है। रणवीर पुलिस को चकमा देने के लिए शाहगंज में एक किराए के मकान में रह रहा था। लेकिन, गोवा पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से आरोपित के किराए के मकान तक पहुंच गई और उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:  Jale News|Darbhanga News| शंकर चौक पर पोल बना आग का शोला, फैली भीषण आग, ऊंची लपटें देखकर बिजलीकर्मियों का दिमाग फ्यूज, जाले नगर परिषद के घरों में रौशनी खाक

रणबीर ने वारदात को अंजाम देने के बाद वह भागकर दरभंगा आ गया था। गोवा पुलिस ने रणवीर के एक रिश्तेदार को भी गोवा से गिरफ्तार किया है। हालांकि, गोवा पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है । गोआ पुलिस ने कहा कि अभी अनुसंधान चल रहा है फिलहाल, कुछ कहना उचित नहीं होगा। इधर,लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। छापेमारी में सिर्फ सहयोग किया गया।दरभंगा और गोवा पुलिस की बड़ी कामयाबी, रिटायर्ड फौजी की हत्या का भंडाफोड़, मर्डर और लूट कर दरभंगा आ छुपे नौकर रणवीर ने उगले राज, बताया कैदराबाद कनेक्शन

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें