back to top
6 अगस्त, 2024
spot_img

दरभंगा और गोवा पुलिस की बड़ी कामयाबी, रिटायर्ड फौजी की हत्या का भंडाफोड़, मर्डर और लूट कर दरभंगा आ छुपे नौकर रणवीर ने उगले राज, बताया कैदराबाद कनेक्शन

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। गोआ राज्य के शालिपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के रहने वाले सेवानिवृत फौजी विष्णु दावस्कर हत्या के मामले में गोआ पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्थानीय पुलिस ने गोआ पुलिस को भरपूर मदद किया। इस कारण गोआ के शालिपुर थाना में दर्ज कांड 28/22 का उदभेदन हो गया।

गोआ पुलिस के अनुसार 24 जुलाई की रात सेवानिवृत फौजी विष्णु दावस्कर की हत्या कर उनका चेन, अंगूठी और मोबाइल लेकर उनका नौकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

मोबाइल का टावर लोकेशन लेते हुए तीन दिन पहले पुलिस दरभंगा आ गई। लोकेशन के ही आधार पर पुलिस लहेरियासराय स्थित शाहगंज मुहल्ला गई और बहेड़ी थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र रणबीर यादव को धर दबोचा।

रणबीर किराए का मकान लेकर रह रहा था। पुलिस जब पूछताछ शुरू की तो उसने लूटा हुआ चेन और अंगूठी के बाबत कहा कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित कैदराबाद के सुशील ठाकुर के हाथों बेच दिया है। स्थानीय पुलिस सुशील ठाकुर को पकड़कर थाने लाई। पुलिस ने बताया कि सुशील ने भी इस बात को कबूल कर लिया है।

पुलिस ने स्थानीय न्यायालय में सुशील को पेश किया बताया जाता है कि न्यायालय ने उसे जमानत दे दी। वहीं गोआ पुलिस रणबीर को गिरफ्तार कर गोआ ले जाएगी। जहां, कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस छापेमारी में लहेरियासराय पुलिस के अलावे अन्य टीम भी उन्हें मदद कर रही थी। गिरफ्तार युवक बहेड़ी थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी रणवीर कुमार यादव है इसकी पुष्टि लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने की है। रणवीर पुलिस को चकमा देने के लिए शाहगंज में एक किराए के मकान में रह रहा था। लेकिन, गोवा पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से आरोपित के किराए के मकान तक पहुंच गई और उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, Darbhanga के अधिवक्ताओं में शोक

रणबीर ने वारदात को अंजाम देने के बाद वह भागकर दरभंगा आ गया था। गोवा पुलिस ने रणवीर के एक रिश्तेदार को भी गोवा से गिरफ्तार किया है। हालांकि, गोवा पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है । गोआ पुलिस ने कहा कि अभी अनुसंधान चल रहा है फिलहाल, कुछ कहना उचित नहीं होगा। इधर,लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। छापेमारी में सिर्फ सहयोग किया गया।दरभंगा और गोवा पुलिस की बड़ी कामयाबी, रिटायर्ड फौजी की हत्या का भंडाफोड़, मर्डर और लूट कर दरभंगा आ छुपे नौकर रणवीर ने उगले राज, बताया कैदराबाद कनेक्शन

जरूर पढ़ें

DMCH Hostel Gate पर नर्सिंग छात्र की On the spot Death — दामाद के सीने में पिस्टल सटाकर ससुर ने उतारी गोली, जानिए क्या...

दरभंगा डीएमसीएच में बीएससी नर्सिंग छात्र की हॉस्टल गेट पर गोली मारकर हत्या –...

पेड़ काटने पर Darbhanga में ‘एक्शन सीन’ – बुजुर्ग का टूटा दांत, पसलियां चूर, पढ़िए

घनश्यामपुर, दरभंगा | जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी कसरौर गांव में पेड़...

Darbhanga में ‘क्राइम सीन’ – मां को गिराया, 15 साल का सर फाड़ दिया, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

घनश्यामपुर, दरभंगा | घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बलथरी गांव में जमीन विवाद को लेकर...

Darbhanga SDPO Shubhendra Kumar Suman पहुंचे थाना, 5 कांडों पर दिखा special focus, टॉस्क, अल्टीमेटम

जाले थाने में SDPO का औचक निरीक्षण! SDPO शुभेंद्र कुमार सुमन की बड़ी कार्रवाई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें