
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल प्रखंड के देकुली जगन्नाथपुर पंचायत के देवकुली धाम गांव निवासी स्व. उदय चंद्र झा एवं माता पुष्पा देवी के सुपुत्र मनीष कुमार झा ने यूपीएससी सिविल सर्विस 2021 की परीक्षा में सफल होकर जिला एवं अनुमंडल का नाम रोशन किया है।
चार भाइयों में सबसे छोटे मनीष की प्रारम्भिक पढ़ाई उच्च विद्यालय बन्दा से हुई। मैट्रिक में वर्ष 2009 में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा से साइंस से इंटर की परीक्षा पास की। एनआईटी पटना से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा पास किया है।
जानकारी के अनुसार, इन्होंने भारतीय वन सेवा (Indian Forest service 2021) में भी ऑल इंडिया रैंक 83 प्राप्त कर एक नया इतिहास रचा है। इन्होने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, अपनी बड़ी बहन अर्चना झा,अपने बड़े भाइयों सतीश झा, रजनीश झा, गिरीश झा एवं सभी गुरूजनों को दिया है।
इधर यूपीएससी सिविल सर्विस में सफलता हासिल करने पर बिरौल विकास युवा मोर्चा के सदस्यों सहित सैकड़ों लोगों ने मनीष कुमार झा को बधाई दी है।





