spot_img

Darbhanga News: Liquor Smuggling का भंडाफोड़, पान की गुमटी से बेच रहा था देसी-विदेशी शराब, KusheshwarAsthan पुलिस ने दबोचा

spot_img
- Advertisement -

Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी मानो कागजों पर ही सिमट कर रह गई है, और तस्करों के हौसले आसमान छू रहे हैं। लेकिन पुलिस भी इन पर नकेल कसने के लिए तैयार बैठी है। ताजा मामला कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक पान की गुमटी की आड़ में चल रहे शराब के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है।

- Advertisement -

गुप्त सूचना पर हुई Liquor Smuggling के खिलाफ कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष केशरी नन्द कुमार राम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि पाइका चराई गांव में शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और बताई गई जगह पर दबिश दी। पुलिस ने पाइका चराई गांव में स्थित एक गुमटी पर जब पुलिस छापेमारी की, तो वहां का नजारा देख सब हैरान रह गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह गुमटी गांव के ही योगेन्द्र यादव के बेटे अरविंद कुमार यादव द्वारा चलाई जा रही थी। ऊपर से तो यह एक आम पान और ठंडे पेय की दुकान लगती थी, लेकिन इसके अंदर शराब का अवैध धंधा चल रहा था।

- Advertisement -

तलाशी के दौरान पुलिस को गुमटी से चार लीटर देसी शराब और 0.75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही आरोपी अरविंद कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में आग, छत पर रखे प्लास्टिक के कैरेट धू-धू कर जले, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केशरी नन्दन कुमार राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी बड़ी चालाकी से पान और गुटखे की आड़ में ग्राहकों को देसी और विदेशी शराब मुहैया कराता था। गिरफ्तार युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अरविंद कुमार यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की बात कह रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Attack On Police: बगहा में शराब तस्कर ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला, सिपाही घायल

Attack On Police: बिहार के बगहा में खाकी पर एक बार फिर हमला हुआ...

Bihar News: जेपी गंगा पथ पर 50 दुकानें, जून से गुलजार होगा पटना का मरीन ड्राइव, बदल जाएगा नज़ारा!

जेपी गंगा पथ: पटना के मरीन ड्राइव की रौनक अब और बढ़ने वाली है!...

Bihar News: जेडीयू विधायक रेड, पप्पू पांडेय के घर पुलिस की दबिश, गैर-जमानती वारंट जारी

जेडीयू विधायक रेड: बिहार की सियासत में भूचाल मचाने वाली खबर! गोपालगंज में जेडीयू...