



Bihar Crime News: इश्क जब परवान चढ़ता है तो सही और गलत का भेद मिट जाता है, लेकिन बिहार के बहेड़ी में एक आशिक को इश्क का इजहार करने का फिल्मी तरीका बहुत महंगा पड़ गया। यहां प्रेमिका से मिलने के लिए लड़की के वेश में पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
Bihar Crime News: क्या है पूरा मामला?
यह पूरा वाकया बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोटगाह गांव का है। जानकारी के अनुसार, बिरौल थाना क्षेत्र के रामनगर-सुपौल बाजार का रहने वाला एक युवक फेसबुक के जरिए बहेड़ी की एक युवती के संपर्क में आया। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। अपने प्यार से मिलने के लिए युवक ने एक अनोखा लेकिन खतरनाक तरीका अपनाया। वह फिल्मी अंदाज में सलवार-सूट पहनकर, दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाकर अपनी प्रेमिका के गांव मोटगाह पहुंच गया।
गांव में एक “लड़की” को संदिग्ध रूप से घूमते देख स्थानीय लोगों को शक हुआ। जब उन्होंने पूछताछ की, तो युवक घबरा गया और सही से जवाब नहीं दे पाया। इसी बीच, भीड़ में से किसी ने उसे बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। फिर क्या था, देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई और बिना कुछ सोचे-समझे युवक पर टूट पड़ी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। लोगों ने उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन गुस्साई भीड़ युवक को पुलिस को सौंपने के लिए तैयार नहीं थी। वे खुद ही उसे “सजा” देना चाहते थे, जिस कारण कुछ लोगों की पुलिस से भी झड़प हो गई। काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद पुलिस टीम युवक को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित निकालकर थाने लाने में कामयाब रही। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंपा
थाने में युवक से पूछताछ की गई और उसके परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर युवक के पिता और अन्य घरवाले थाने पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक को उनके हवाले कर दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस मामले पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
वहीं, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद दस्तगीर ने जानकारी दी कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि सच्चाई का पता चल सके। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।



