Bihar School Time @दरभंगा। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया है कि सोमवार से सरकारी विद्यालय (Government Schools) में प्रात:कालीन सत्र (Morning Shift) प्रारंभ हो जाएगा। अब विद्यालयों में पढ़ाई सुबह 6:30 बजे से अपराह्न 12:20 बजे तक चलेगी, जबकि शिक्षक 12:30 बजे तक विद्यालय परिसर में रहेंगे। यह व्यवस्था 31 मई तक लागू रहेगी।
नए सत्र (New Session) के शुभारंभ के अवसर पर, अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस सिद्धार्थ ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय प्रधानों और शिक्षकों के नाम पत्र जारी कर विशेष निर्देश दिए हैं।
- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
MP सुधाकर सिंह की गिरफ्तारी पर लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा एक्शन! बिहार में DM-SP की कुर्सी खतरे में?2
बिहार के शिक्षकों को बंपर खुशी! दीपावली-छठ से पहले आएगी सैलरी, देरी पर अफसरों की खैर नहीं3
फोकस तैयारी पर! CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जारी की, देखें पूरा शेड्यूल4
बिहार विधान परिषद में बड़ा बवाल! 100 से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री रोकी, मचा हंगामा5
पंजाब कर्मभूमि एक्सप्रेस बनीं बर्निंग ट्रेन|चलती ट्रेन में भीषण आग! जलकर खाक हुए 4 डिब्बे, दिवाली से पहले हादसा | या साज़िश?6
Nepal Airport काठमांडू एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सीधे दिखेगा आपका सामान, इंतज़ार खत्म!पहली बार विद्यालय में प्रवेश ले रहे नवीन छात्रों के लिए पढ़ाई को रुचिकर और उत्साहजनक बनाने पर बल दिया गया है।
- Advertisement -शिक्षकों से अपेक्षा की गई है कि वे विद्यालय का वातावरण ऐसा बनाएं कि बच्चे आनंदित होकर शैक्षणिक कार्य शुरू करें।
बच्चों को मिलेगी किताबें और पोशाक की राशि
अप्रैल महीने में सभी छात्रों को किताबें, कॉपी, पेंसिल और पोशाक के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
विभाग का उद्देश्य है कि बच्चों को सत्र की शुरुआत में ही आवश्यक सामग्री मिल जाए ताकि निरंतर अध्ययन में कोई बाधा न आए।
विद्यालयों की आधारभूत संरचना का होगा सर्वेक्षण
अप्रैल में विद्यालयों में चहारदीवारी, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, सबमर्सिबल पंप और अतिरिक्त कक्षों का सर्वेक्षण कराया जाएगा।
विद्यालयों की समस्याओं को चिह्नित कर जल्द सुधार कराने का प्रयास किया जाएगा।
शिक्षकों के समर्पण की सराहना
पिछले शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन के लिए विद्यालय प्रधानों और शिक्षकों को बधाई दी गई है।
छात्रों को भी शुभकामनाएं दी गई हैं, जिन्होंने अगली कक्षा में प्रवेश लिया है।
एसीएस ने कहा कि “बच्चों का भविष्य शिक्षकों के परिश्रम पर निर्भर है” और समर्पण से ही एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है।








