back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

Biharvoting: 11 बजे तक 19.74 % वोटिंग, दरभंगा में सबसे कम मतदान

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज। बिहार में तीसरे व अंतिम चरण के चुनाव को लेकर वोटिंग का दौर जारी है. दिन के 11 बजे तक लोगों में वोट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. 11 बजे तक बिहार में 19.74 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों से लोग वोटिंग के प्रति काफी जागरूक देखने को मिल रहे हैं।

- Advertisement -

दिन के 11 बजे तक की बात करें तो पश्चिमी चंपारण में 19.14%, पूर्वी चंपारण में 20.1%, सीतामढ़ी में 19.71%, मधुबनी में 20.20%, सुपौल में 21.06%, अररिया में 24.87%,  किशनगंज में 19.63%, पूर्णिया में 20.5%, कटिहार में 17.77%, मधेपुरा में 18.7%,  सहरसा में 20.8%, दरभंगा में 13.23%, मुजफ्फरपुर में 19.82%, वैशाली में 24.5% व समस्तीपुर में 17.5% वोटिंग हुई है।

- Advertisement -

बिहार में अंतिम चरण का चुनाव जिन जिलों में हो रहा है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली तथा समस्तीपुर शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity: बिहार इलेक्ट्रिसिटी का बूस्टर डोज... नए उद्योगों को मिलेगी 838 मेगावाट बिजली की संजीवनी

अंतिम चरण के चुनाव की सीटों में से अधितकर सीमांचल के अंतर्गत आती हैं. बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी एच. आर श्रीनिवास के मुताबिक वाल्मीकि नगर, रामनगर, सिमरी बख्तियारपुर और महिषी यानी कुल 4 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान शाम 4 बजे तक ही होगा।

बिहार में दो फेज की वोटिंग हो चुकी है. तीसरे चरण के चुनाव के बाद मतों की गिनती का काम 10 नवंबर को होगा. कोरोना काल के बावजूद बिहार में दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान 55.70 फीसदी मतदान हुआ था. बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने करीब छह फीसदी अधिक मतदान किया था। दूसरे फेज की वोटिंग में पुरुष मतदाताओं में 52.92 फीसदी ने मतदान किया जबकि कुल महिला मतदाताओं में 58.80 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया था।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तीसरे चरण के चुनाव में मतदान केंद्रों पर चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के तहत अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है तथा चुनिंदा मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था होगी. बयान के मुताबिक नदी से लगे इलाकों में निगरानी रखी जायेगी और घुड़सवार दस्ते और हवाई निगरानी की भी व्यवस्था होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

श्रीलंका ने T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे...

T20 World Cup: सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री, पाकिस्तान का सफर खत्म!

T20 World Cup: क्रिकेट फैंस के लिए T20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम...

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज: क्या आप जानते हैं कौन सी भारतीय वेब सीरीज कर रही है ओटीटी पर राज?

Netflix Web Series: ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते नई कहानियों का जबरदस्त मुकाबला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें