देश के मौसम में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते है। मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसके लिए परिस्थियां अनुकूल है। वही मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 17 से 18 राज्यों में तेजी से मौसम में परिवर्तन नजर आ रहे हैं।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
तापमान में गिरावट के साथ ही तपिश से राहत मिली। आसमान में बादल छाए हुए हैं। घर चमक के साथ कुछ दिनों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा क्षेत्रों में लोगों को गर्म तेज हवा से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बिहार में मानसून दस्तक दे दी है। मंगलवार की शाम मधेपुरा, मुंगेर, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण में आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई।
इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, बुधवार को राज्य के 19 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश और 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 15 से बीस जून के बीच तक मानसून पटना (Monsoon in Patna) पहुंचेगा। प्रदेश में समय से एक दिन पूर्व मानसून का प्रवेश होने से उत्तरी भागों में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी और लू का प्रभाव अगले तीन दिनों तक बना रहेगा।
वहीं,चक्रवाती परिसंचरण का तंत्र बनने से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 18 शहरों के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा मालदा व फारबिसगंज होते हुए गुजर रही है। वहीं, एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश और इसके आसपास इलाकों में बना हुआ है।
वहीं, 17 जून तक पूरे राज्य में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि किशनगंज, मधेपुरा, खगड़िया, शेखपुरा होते हुए 15 जून तक पटना, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी मानसून पहुंचेगा।
इसके बाद 16 और 17 जून तक गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर सहित अन्य हिस्से में इसका प्रभाव दिखेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान,
सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश की संभावना जताई हैं।
वहीं, प्रदेश के 9 जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। इसमें पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा और शेखपुरा शामिल हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान भोजपुर और औरंगाबाद जिला सबसे गर्म रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना का 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।