

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल-दरभंगा मुख्य मार्ग पर सिसौनी के निकट बाइक और ऑटो के टक्कर में चार लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के 112 नम्बर हेल्प टीम घटना स्थल पर पहुंच जख्मियों को सीएचसी मे भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होते देख तीन को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं एक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सरीता देवी, अंजू देवी, जानकी देवी सुपौल बाजार से निजी कार्य करने के बाद ऑटो से अपना घर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी कसरौर जा रही थी।
इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार मे आ रहे बाइक सवार व जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी प्रेम कुमार अपना नियंत्रण खो दिया और ऑटो से जा टकराया।
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सड़क पर ऑटो पलट गई।इस दौरान बाइक सवार सहित ऑटो पर सवार सभी महिलाएं जख्मी हो गई। घटना देर शाम की है।

