

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर मे बीती रात दरबाजे पर लगी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। इसको लेकर बाइक मालिक कहुआ निवासी रंजीत साह ने आवेदन देकर अपनी चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक की जानकारी पुलिस को दी है।
उन्होंने पुलिस को दिये आवेदन मे कहा है कि प्रतिदिन की भांति बीते रात सोमवार को अपने दरवाजे पर बाइक को लॉक कर सोने घर चला गया। सुबह उठने पर देखा कि रखे गए जगह पर इनका बाइक नहीं था। बाइक मालिक रंजीत साह ने बताया कि इन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की बावजूद बाइक का कोई अता-पता नहीं चल पाया।
दूसरी ओर आठ दिन पूर्व बैरमपुर निवासी व बिरौल सरपंच संघ के अध्यक्ष पप्पू राय का भी दरवोजे पर से अज्ञात चोरों ने
इनके बाइक चोरी कर लिया। इधर, थानाध्यक्ष एस एन सारंग ने बताया कि चोरी हुई बाइक को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। चोर और चोरी की बाइक की बरामदगी के लिए पुलिस काम कर रही है।
इनके बाइक चोरी कर लिया। इधर, थानाध्यक्ष एस एन सारंग ने बताया कि चोरी हुई बाइक को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। चोर और चोरी की बाइक की बरामदगी के लिए पुलिस काम कर रही है।- Advertisement -


You must be logged in to post a comment.