spot_img

Darbhanga में दुर्गा पूजा के दौरान बाइक चोरी, 2 नाबालिग गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Prabhash Ranjan, दरभंगा। कोतवाली थाना क्षेत्र के नवरत्न मंदिर के पास दुर्गा पूजा मेला के दौरान तीन बाइक चोरी के मामले में दो नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब भीड़भाड़ के बीच एक युवक अपनी बाइक लगाकर मेला घूमने गया था।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया –

- Advertisement -

मिश्रा टोला के निवासी शंभू नाथ मिश्र के बेटे शिवेंद्र नाथ मिश्रा ने अपनी बाइक मंदिर के पास लगाई और मेला घूमने गए। लौटकर आने पर उन्हें अपनी बाइक गायब मिली। चोरी की सूचना कोतवाली थाना को दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! मिले 10 नए IPS अधिकारी, जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी |विश्व वर्द्धन DARBHANGA

सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी

कोतवाली थाना की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें चोरी करते हुए दो युवक नजर आए। बाद में सूचना मिली कि चोरी की गई बाइक पर दो युवक मिर्जापुर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवाओं के लिए बंपर मौका! 26 नवंबर को लगेगा जॉब कैंप, 19000 सैलरी वाली 100 नौकरियां

पुलिस ने बरामद की अन्य बाइक और मोबाइल

पूछताछ के बाद नाबालिगों की निशानदेही पर एक हीरो स्प्लेंडर और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, बाइक का मास्टर चाबी तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार नाबालिगों को न्यायालय के आदेश से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Darbhanga Police टीम की सराहनीय कार्रवाई

सदर एसडीपीओ ने बताया कि इस छापेमारी में थानाध्यक्ष राहुल कुमार, दारोगा दीपक कुमार, ओम प्रकाश कुमार, प्रभात कुमार, एएसआई विनय कुमार, तथा तकनीकी सेल के सिपाही राजीव रंजन सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की तत्परता से चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनपुर मेला में अब फाइव स्टार होटल वाला ठाठ! 3000 में स्वीस कॉटेज, पटना से बस इतने में घूमें

Sonepur Mela: विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला 22 नवंबर 2026 से शुरू हो रहा है। पर्यटकों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 6 स्वीस कॉटेज 3 हजार रुपये प्रतिदिन में उपलब्ध हैं#SonepurMela2026,#BiharTourism,#BiharNews

Bihar Bridge Politics |’डेढ़ साल से चल रहा पुल, अब क्यों उद्घाटन?’ तेजस्वी ने PM मोदी पर बोला हमला, बिहार में बवाल

Bihar Bridge Politics: बिहार में कच्ची दरगाह-बिदूपुर गंगा पुल के उद्घाटन पर राजनीतिक घमासान मच गया है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि डेढ़ साल से चल रहे पुल का अब#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#PMModi

बिहार में होगी ड्रोन और आतिशबाजी! 360वें प्रकाश पर्व पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Bihar Prakash Parv: बिहार में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 360वां प्रकाश पर्व 9 से 16 जनवरी 2027 तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार है तैयार, जी आ#BiharPrakashParv,#GuruGovindSinghJi,#SamratChoudhary

बिहार में अब आपदा से पहले मिलेगी चेतावनी, कृषि में भी बंपर फायदा! राज्यपाल ने बताई भू-स्थानिक तकनीक की ताकत | पढ़िए – भारत-श्रीलंका...

Bihar Geospatial Technology: बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने भू-स्थानिक तकनीक की अहमियत बताई है। आईआईटी पटना में भारत-श्रीलंका कार्यशाला के समापन पर उन्हों#BiharNews,#GeospatialTech,#DisasterManagement