

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। सहारा इंडिया कॉपरेटिव सोसाइटी में लाखों जमाकर्ताओं का करोड़ों रुपए की निकासी नहीं होने से केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्री और संस्था के मुख्य प्रबंधक के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा।
यह स्थिति तब उत्पन्न हो गई है जब केंद्रीय गृह सह सहकारिता मंत्री अमित शाह की ओर से किये जाने वाले घोषणा में जमाकर्ताओं का राशि नौ महीने में भुगतान कर दिया जाएगा।
मंत्री के इस घोषणा के बाद भी जमाकर्ताओं में उसके रुपए वापस होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन सहारा इंडिया कॉपरेटिव सोसाइटी और सरकार की ओर से किसी प्रकार का प्रक्रिया शुरू नहीं होते देख जमाकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सोसाइटी में जमा करने वाले लोगों में इंद्र देव साह, मो.हारुन, प्रणव कुमार, शीला देवी, महेश साह, दिलीप साह सहित सैकड़ों जमाकर्ताओं का कहना है कि सहारा इंडिया कॉपरेटिव सोसाइटी में इस उम्मीद से रुपए जमा किया था कि समय पर परिवार के महत्वपूर्ण कार्य में उसका लाभ मिल जाएगा।
इन लोगों का कहना है कि केंद्रीय गृह सह सहाकारिता मंत्री अमित शाह की ओर से 29 मार्च 2023 को उतराखंड के एक कार्यक्रम में जमाकर्ताओं को उसकी जमा राशि का भुगतान नौ महीने में कर दिया जाएगा, ऐसी घोषणा की गई थी लेकिन, मंत्री के उस घोषणा को जमाकर्ता अब चुनावी मुद्दा मान रहे हैं। क्रोधित हो बैठे हैं।





