back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 9, 2026
spot_img

Darbhanga News: उपनयन संस्कार गोलीकांड में पढ़िए ठेंगा और ‘कलम’… खेत में दबी मिली पेन पिस्टल, Harsh Firing करने वाला आरोपी पहले ही जा चुका जेल

spot_img
- Advertisement -

Harsh Firing: कानून के हाथ लंबे होते हैं, ये तो सुना था, लेकिन कानून को ठेंगा दिखाने वालों के हाथ में ‘कलम’ भी पिस्तौल बन सकती है, ये बिरौल में देखने को मिला। पांच दिन पहले उपनयन संस्कार में चली गोली के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाली बरामदगी की है, जिससे पूरा इलाका सन्न है।

- Advertisement -

Harsh Firing: बिरौल थाना क्षेत्र के उछटी गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पेन पिस्टल को बरामद कर लिया है। यह पिस्टल आरोपी के घर के पास ही एक सरसों के खेत में छिपाकर रखी गई थी। आपको बता दें कि इस घटना में 10 वर्षीय बालक राहुल कुमार झा के सिर में गोली लगी थी, जिसके बाद से उसका इलाज चल रहा है। मामले के मुख्य आरोपी अमित झा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

- Advertisement -

Harsh Firing में इस्तेमाल हुई पेन पिस्टल देख पुलिस भी हैरान

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि जेल भेजे गए आरोपी अमित झा की निशानदेही पर ही यह बरामदगी संभव हुई। आरोपी के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक सरसों के खेत में डिब्बे के अंदर छिपाकर रखी गई पेन पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यही वह हथियार है जिससे आरोपी ने उपनयन संस्कार के दौरान फायरिंग की थी। पुलिसकर्मी भी इस पेन पिस्टल को देखकर हैरान हैं, क्योंकि यह पहली नजर में किसी भी एंगल से हथियार नहीं लगती, बल्कि एक सामान्य कलम जैसी दिखती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  International Women's Day: बेनीपुर जेल में महिला बंदियों को मिला कानूनी ज्ञान का तोहफा, गूंजे राम भजन

यह सनसनीखेज घटना 26 फरवरी की रात लगभग 8 बजे घटी थी। उछटी गांव निवासी मुकेश झा के 10 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार झा का उपनयन संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य पूजा-अर्चना के लिए गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए थे। तभी गांव के ही इंद्रमोहन झा का बेटा अमित कुमार झा वहां एक अवैध हथियार लेकर पहुंचा और दिखावे के लिए फायरिंग करने लगा।

बच्चे की हालत स्थिर, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिवार के लोगों ने अमित को फायरिंग करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। उसने दो राउंड हवाई फायरिंग की। जब उसने तीसरी गोली चलाई तो वह जमीन से टकराकर सीधे पास में खड़े मासूम राहुल के सिर के बाएं हिस्से में जा लगी। गोली लगते ही बच्चा लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह पूरी घटना बच्चे के उपनयन संस्कार के दौरान हुई, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। घायल बालक को तत्काल सुपौल बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

घायल बालक के पिता मुकेश झा के बयान पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्य आरोपी अमित झा को जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस की जांच जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उसका इलाज विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2026: आईआईटी में प्रवेश के लिए जानें परीक्षा की पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया

JEE Advanced 2026: आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएँ...

Muzaffarpur CyberCrime: 12 राज्यों में फैला था ठगी का नेटवर्क, गेमिंग-ट्रेडिंग से करोड़ों की धोखाधड़ी, दो शातिर गिरफ्तार

Muzaffarpur Cybercrime: इंटरनेट की दुनिया जितनी चमकदार है, इसके अंधेरे कोने उतने ही खतरनाक...

Patna Junction News: पटना जंक्शन पर अब मेट्रो-एयरपोर्ट जैसी एंट्री, QR कोड और सामान स्कैनिंग के बिना NO एंट्री!

Patna Junction News: जब बदलाव की बयार चलती है, तो पुराने ठिकानों को भी...

T20 World Cup 2026: गंभीर के ‘जज्बे’ से मिली जीत, सूर्यकुमार यादव ने बताया कोचिंग का असर!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है! करोड़ों फैंस...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें