spot_img

Darbhanga News: बुजुर्ग महिला की तालाब में मिली उपलती लाश, नौ दिनों से थी लापता

spot_img
- Advertisement -

Biraul News: तालाब भी अपने सीने में देर तक राज दफन नहीं रख पाते, एक न एक दिन सच उगल ही देते हैं। कुछ ऐसा ही दर्दनाक मंजर सोमवार को बिरौल थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में देखने को मिला, जब घर के पास मौजूद तालाब से एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। शव की पहचान 11 जनवरी से लापता 74 वर्षीय हीरा देवी के रूप में की गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सोनपुर गांव निवासी हीरा देवी 11 जनवरी की शाम करीब 6 बजे अपने घर से अचानक कहीं चली गई थीं। जब वह देर तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मृतका के पुत्र कन्हैया शर्मा ने बिरौल थाने में अपनी मां की गुमशुदगी की सनहा दर्ज कराई थी। सोमवार को जब घर से कुछ ही दूरी पर स्थित तालाब में उनका शव उतराता हुआ मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।

- Advertisement -

Biraul News: तीन साल से थीं मानसिक बीमार, इलाज भी था जारी

परिजनों ने बताया कि हीरा देवी पिछले लगभग तीन वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका दरभंगा के एक चिकित्सक से इलाज भी चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी की हालत में ही वह अनजाने में घर से निकलकर तालाब की ओर चली गई होंगी और यह दुखद हादसा हो गया। उनके लापता होने के बाद से ही परिवार वाले लगातार उनकी खोजबीन में जुटे थे, लेकिन इस लापता महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Jewelry Heist: दरभंगा में करोड़ों के गहने और लाखों कैश लूट में पढ़िए प्रेम ज्वेलर्स के मालिक मनोज ठाकुर का बड़ा खुलासा... फोन, पुलिस, सवाल और आरंभिक तेज़ी!

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिवार वालों ने किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका से इनकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजनों के अनुरोध को देखते हुए और मामले में किसी भी तरह का कोई बाहरी हाथ होने का संदेह न होने पर पुलिस ने पंचनामा तैयार किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि की और बताया कि परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ का इफ़ेक्ट, 1000 KM लंबे बादलों के समूह का Bihar में प्रवेश, 4 दिन तूफान-बारिश-ओलावृष्टि की IMD ALERT

बिहार मौसम: चिलचिलाती धूप और लू की मार झेल रहे बिहारवासियों के लिए राहत...

Madhubani News : मधुबनी में रोका और बाजार जा रहे युवक को दिनदहाड़े मार दी ताबड़तोड़ गोली

Madhubani Firing: बिहार के मधुबनी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी लूट के बाद Bihar STF का ऑपरेशन नारायण चौक, पढ़िए मिनट टू मिनट एनकाउंटर का किस्सा!

बिहार एसटीएफ एक्शन: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मोर्चा...