spot_img

दरभंगा के बिरौल में पिकअप की चोरी…बिरौल पुलिस ने मांगी मोटी रकम, नहीं देने पर दर्ज नहीं की FIR…सवाल यह भी…दोषी कौन? बिरौल पुलिस या वाहन मालिक, सुनिए AUDIO

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा जिला के विभिन्न जगहों से हो रही गाड़ी चोरी के मामले में पुलिस की ओर से ससमय प्राथमिकी दर्ज नहीं करना वाहन मालिकों के लिये परेशानियों का सबब बन रहा है।

- Advertisement -

महज चंद पैसों के लिये एफआइआर दर्ज नहीं करना मानवता को शर्मसार करता है। यही नहीं ऐसे गंभीर मामलों में एसएसपी या आई जी से कितनी भी शिकायत कर दे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे ही पदाधिकारी जब आम लोंगों को न्याय नहीं देती है तो सरकार भी बदनाम होती है और आम लोग इसे जंगल राज कहने से नहीं हिचकते।

- Advertisement -

सुनिए देशज टाइम्स पर ऑडियो: बिरौल थाने के डाटा ऑपरेटर और विजय की बातचीत का अंश [su_audio url=”http://deshajtimes.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Audio-2022-09-24-at-3.54.18-PM.aac”]

- Advertisement -

इन दिनों शराब के व्यापार करने वाले लोग अक्सर गाड़ी चोरी चोरी कर उसपर शराब ढोते है और गाड़ी के पकड़े जाने के बाद पुलिस का शिकार वाहन मालिक बन जाते है। चर्चा में कई बार यह बात आई है कि शराब माफियाओं के कई ग्रुप ऐसे है जो वाहनों को चोरी करने के बाद उसपर शराब ढोता है और यही गाड़ी पुलिस की ओर से पकड़ी जाती है तो वाहन मालिक आरोपी बन जाता है। इससे वाहन मालिक समेत उसका पूरा परिवार काफी परेशान हो जाता है।दरभंगा के बिरौल में पिकअप की चोरी...बिरौल पुलिस ने मांगी मोटी रकम, नहीं देने पर दर्ज नहीं की FIR...सवाल यह भी...दोषी कौन? बिरौल पुलिस या वाहन मालिक, सुनिए AUDIO

ऐसा ही एक मामला बिरौल थाना क्षेत्र के बंदा गांव का है। जहां, 19 जून 22 की देर रात गौरी शंकर राय के पुत्र विजय कुमार राय के पीकअप वैन बीआर07एच -5523 की चोरी चोरों ने कर ली। 20 जून 22 को इसकी लिखित शिकायत विजय ने बिरौल थाना से की।

सुनिए देशज टाइम्स पर ऑडियो: बिरौल थाने के डाटा ऑपरेटर और विजय की बातचीत का अंश [su_audio url=”http://deshajtimes.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Audio-2022-09-24-at-3.54.18-PM.aac”]

बिरौल थाना की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के लिये पैसों की मांग की जाने लगी। पैसा नहीं देने के कारण विजय की प्राथमिकी थाने में दर्ज नहीं हुई। एक दिन बाद फिर विजय बिरौल थाना पहुंचा। थाना अध्यक्ष थाने पर नहीं थे। विजय का कहना है कि बिरौल के मुंशी ने चार पांच हजार रुपये प्राथमिकी दर्ज करने के नाम पर मांगा। लेकिन, उसने देने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें:  डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में Darbhanga School में हुए बड़े फैसले: छात्राओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, जानिए क्या है खास

विजय ने कहा कि दो सौ रुपये थाना मुंशी को देकर चले आये। फिर भी उसके गाड़ी चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। उसके बाद विजय की बात थाना के डाटा ऑपरेटर से हुई। डाटा ऑपरेटर भी विजय को एफआईआर दर्ज करने के लिये विजय को पैसा देने को कहा। लेकिन, विजय ने फिर भी पैसा नहीं दिया।

यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बिहार से दिल्ली तक हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण?

सुनिए देशज टाइम्स पर ऑडियो: बिरौल थाने के डाटा ऑपरेटर और विजय की बातचीत का अंश [su_audio url=”http://deshajtimes.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Audio-2022-09-24-at-3.54.18-PM.aac”]

दरभंगा के बिरौल में पिकअप की चोरी...बिरौल पुलिस ने मांगी मोटी रकम, नहीं देने पर दर्ज नहीं की FIR...सवाल यह भी...दोषी कौन? बिरौल पुलिस या वाहन मालिक, सुनिए AUDIO

इस कारण गाड़ी चोरी की प्राथमिकी बिरौल थाने में दर्ज नहीं हुई। इसका एक ऑडियो रेकार्डिंग है जो प्रमाणित करता है कि पैसों की खातिर ही बिरौल थाना की पुलिस विजय के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किया।

यह भी पढ़ें:  Bihar BIG NEWS: बक्सर में पीएम मोदी पर हमले की साजिश, अमेरिका के CIA को भेजा संदेश, बदले में मांगे पैसे, 3 युवक गिरफ्तार

यह बात उस वक्त नजर में आई जब विजय के गाड़ी को समस्तीपुर जिला अंतर्गत खोदाबंद थाने की पुलिस ने पकड़ा। उस गाड़ी से 870 लीटर शराब जप्त हुये। प्राथमिकी दर्ज हुई जिसमें वाहन मालिक भी अभियुक्त बनाया गया। कुछ दिनों पहले जब विजय को इस मामले में न्यायालय से नोटिस आया तो वह हक्का बक्का हो गया। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वह करें भी तो क्या करें।

सुनिए देशज टाइम्स पर ऑडियो: बिरौल थाने के डाटा ऑपरेटर और विजय की बातचीत का अंश [su_audio url=”http://deshajtimes.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Audio-2022-09-24-at-3.54.18-PM.aac”]

अब सवाल उठता है कि ऐसी परिस्थिति में दोषी कौन? बिरौल पुलिस या वाहन मालिक। जबकि गाड़ी चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी है। अगर बिरौल थाने की पुलिस एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान कर लेती तो शायद विजय पर दु:ख का पहाड़ नहीं टूटता। विजय ने एसएसपी और आईजी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET छात्रा मौत: इंसाफ के लिए सड़क पर बेबस मां, पटना की सड़कों पर उतरे परिजन – छात्र, निकला मार्च, धरना, पूछा बेटी को...

NEET छात्रा मौत: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में एक NEET छात्रा की संदिग्ध...

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...