spot_img

Darbhanga News |….जब नाव पर सवार होकर, फिर बाइक से पगडंडियों पर चलते Biraul के SDO Umesh Kumar Bharti पहुंचे Kiratpur…बड़ी पहल है ये…

बिरौल के एसडीओ उमेश कुमार भारती का यह जनसंवाद सही मायने में समस्याओं से लड़ते, उसी में थकते लोगों के लिए बड़ा सुकून है। ऐसे अधिकारी, मानो कोई दु:ख की घड़ी में सुख लेकर पहुंचा हो। हालिया दिनों में पुलिस प्रशासन नाव पर फिर घोड़े पर सवार होकर कुशेश्वरस्थान के दियारा में अपराधियों के खिलाफ कवायद करते मिला है। मगर, किरतपुर के लोगों ने सोचा ना होगा, कोई फरिश्ता बनकर नाव फिर बाइक से खेत-खलिहान, उसकी पगडंडियों से चलकर आम लोगों तक पहुंचेगा, उनकी फरियाद सुनेगा, उन्हें बेहतर जिंदगी देने का वादा करेगा, उसे निभाएगा...सही मायने में, एसडीओ उमेश कुमार भारती एक कर्तव्यनिष्ठ जिद हैं, इनसे हर कोई सीखे....पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

किरतपुर, देशज टाइम्स। बिरौल अनुमंडल को एसडीओ उमेश कुमार भारती के तौर पर ऐसा कर्त्तव्यनिष्ठ आलाधिकारी मिला है, जो लोगों के बारे में ना सिर्फ हर समय सोचते हैं बल्कि उनकी जरूरतों को पूरा करने का बीड़ा (Biraul SDO Umesh Kumar Bharti reached Kiratpur by boat) भी उठा लिया है।

- Advertisement -

यही वजह है कि आज बुधवार को एसडीओ श्री भारती नाव पर चढ़कर कोसी नदी को पार करते हुए किरतपुर के उस वार्ड में पहुंचे जहां लोगों की पीड़ा सुनने शायद कम ही अधिकारी पहुंचते हैं। यही वजह है कि किरतपुर का यह वार्ड अपनी समस्याओं से आक्रांत हैं। मगर, अब  उनकी परेशानी सुनने और उसके निदान का जिम्मा उठाने वाला अधिकारी मिल गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

पहले नाव की सवारी, फिर मोटरसाइकिल पर सवार होकर, उबड़ खाबड़ रास्ते, पगडंडी से होकर जब एसडीओ उमेश कुमार भारती झागरुआ तरवारा पंचायत में पहुंचकर लोगों से जन संवाद किया तो वहां का नजारा ही कुछ और था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने चोर को दबोचा, 2 बाइक और 5 मोबाइल बरामद

संवाद के उपरांत आज फॉलो अप के तहत पंचायत के दस वार्ड जो कोसी नदी के पार है, नाव से कोसी नदी पार कर वार्ड का निरीक्षण करने एसडीओ श्री भारती पहुंच गए। वहां सरकार की ओर से चलाए जा रहे योजनाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसडीओ श्री भारती ने पीडीएस, आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, निर्माणधीन बाढ़ आश्रय केंद्र, बाढ़ के समय चलाए गए सामुदायिक किचन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से रूबरू हुए उनकी बातें सुनी। समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। साथ ही कहा, यहां एक विशेष कैंप लगाने की आवश्यकता है जिसे शीघ्र ही लगाया जाएगा।  विशेष कैंप का आयोजन जल्द किया जाएगा।

इस दौरान एसडीओ श्री भारती ने जाना कि बाढ़ आश्रय निर्माण कार्य लगभग डेढ़ महीना से बंद है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग से बात की जाएगी। विशेष रूप से कार्य में गति प्रदान करने के लिए कहा जाएगा। जिससे इस वर्ष बाढ़ अवधि के पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

इस दौरान एसडीओ उमेश कुमार भारती ने क्या देखा, कहां गए, एक झलक
रा प्रा वि बनरी अमृतनगर, बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के संरचना प्रमंडल दरभंगा की ओर से दरभंगा जिला के किरतपुर प्रखंड के झगरूआर तरबारा पंचायत में बाढ़ आश्रय स्थल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। 10903702.00 की राशि से इसका निर्माण कार्य हो रहा है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पकरिया पहुंंचे। महिलाओं से बात की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vi का नया पोस्टपेड प्लान: सिंगल यूजर के लिए 50GB डेटा और OTT बेनिफिट्स

Postpaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Vodafone Idea (Vi) ने अपने...

Bihar Weather: 1967 के बाद सबसे भीषण आंधी-बारिश और ओले ने मचाई तबाही, पढ़िए आधे घंटे की मौसम का बदला मिजाज और तबाही का...

Bihar Weather: कुदरत जब रौद्र रूप धारण करती है, तो हर हिसाब-किताब धरे का...

Nalanda Stampede: बिहार शरीफ भगदड़ में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, पढ़िए नालंदा घटना पर सरकार की सख्ती

Nalanda Stampede: कभी-कभी वक्त का एक छोटा सा झोंका भी बड़े बदलावों की नींव...

Bihar Skill Development: जब पटना के स्किल पार्क में अचानक पहुंचे CM Nitish, छात्रों को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

Bihar Skill Development: बिहार के भविष्य की नींव बन रहे युवा, जब स्वयं मुख्यमंत्री...