

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में बुधवार को विभिन्न थाना में लंबित कांडों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
- Advertisement -
इसमें एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने जमालपुर थाना के अलावा बड़गांव तथा तिलकेश्वर ओपी के अनुसंधानकर्ताओं के साथ विशेष और अविशेष कांडों की समीक्षा करने के बाद आवश्यक निर्देश दिये।
- Advertisement -
समीक्षा के दौरान कई ऐसे कांड लंबित पाये गये जिसे चालू माह में ही निष्पादन हो जाना चाहिए, लेकिन तकनीकी कारणों से उन कांडों का निष्पादन नहीं हो पाया।
- Advertisement -
समीक्षा के क्रम में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने तीनों थानाध्यक्षों एवं यहां के अनुसंधान कर्ताओं से उनके जिम्मे लंबित पड़े कांडों के संबंध में बारी बारी से कारण पूछा।
इसको लेकर एसडीपीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी ना होने की स्थिति में उसके विरूद्ध कुर्की की प्रक्रिया पूरी करते हुए हर हाल में लंबित कांडों का निष्पादन चालू माह में करने का सख्त निर्देश उपस्थित अनुसंधानकर्ताओं को दिया।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हरहाल में लंबित कांडों को निष्पादन हो जाना चाहिए। मौके पर अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम, जमालपुर थानाध्यक्ष के अलावा बड़गांव, किरतपुर ओपी प्रभारियों के अलावा इस थाना में पदस्थापित अनुसंधानकर्ता सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
- Advertisement -



