



Bihar Road Accident: काल का पहिया बनकर दौड़े एक ट्रक ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। दोस्ती की जो कसमें साथ जीने-मरने के लिए खाई थीं, वो एक झटके में पूरी हो गईं और पीछे छूट गया सिसकियों का समंदर।
सुपौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर सोनपुर मोड़ के पास बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार तीन किशोर दोस्तों को बेरहमी से रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों दोस्त सड़क पर दूर जा गिरे।
कैसे हुआ यह दर्दनाक Bihar Road Accident
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों किशोर अपने गांव अखतवारा से सुपौल बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, बिरौल की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सोनपुर मोड़ के पास बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होते ही चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान बड़गांव थाना क्षेत्र के अखतवाड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय अंकित कुमार (पिता: कैलाश सहनी), 17 वर्षीय पंकज कुमार सहनी (पिता: श्री सहनी) और 16 वर्षीय विवेक कुमार (पिता: जीवछ सहनी) के रूप में हुई है। ये तीनों गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ ही देखे जाते थे।
एक साथ उठी तीन अर्थियां, गांव में मचा कोहराम
घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, वे बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। अपने बच्चों के शव देखकर वे दहाड़ें मारकर रोने लगे। पूरे अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। एक साथ तीन जवान बेटों की मौत की खबर से अखतवाड़ा गांव में मातम पसर गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस हॄदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस जगह यह दुर्घटना हुई, वहां सड़क निर्माण कंपनी का कैंप है, जिसके कारण दिन-रात भारी वाहनों और ट्रकों का आना-जाना लगा रहता है। ये वाहन अक्सर बहुत तेज गति से चलते हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है। पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।






